बुलंदशहर: जिरौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बना बदहाली का शिकार, डॉक्टर नदारद; जर्जर आवासों में जुआ खेल रहे बच्चे, सीएमओ बोले होगी जांच

दानपुर

बुलंदशहर जनपद में ग्रामीणों को बेहतर और सुलभ चिकित्सा सुविधाएं मुहैया कराने के सरकारी दावों को बुलंदशहर का एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पूरी तरह से मुंह चिढ़ा रहा है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद में ग्रामीणों को बेहतर और सुलभ चिकित्सा सुविधाएं मुहैया कराने के सरकारी दावों को बुलंदशहर का एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पूरी तरह से मुंह चिढ़ा रहा है। जनपद के दानपुर ब्लॉक की न्याय पंचायत जिरौली में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र इन दिनों खुद ही गंभीर रूप से ‘बीमार’ है। स्वास्थ्य केंद्र पर डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की नियमित अनुपस्थिति के चलते गरीब मरीजों को इलाज के लिए मीलों दूर निजी डॉक्टरों या अन्य चिकित्सालयों की शरण लेने को विवश होना पड़ रहा है।

टूटी बाउंड्रीवॉल और खंडहर बन चुके सरकारी आवास, बच्चों का बना जुआघर

स्थानीय ग्रामीणों ने रोष व्यक्त करते हुए बताया कि अस्पताल परिसर की चारदीवारी कई जगहों से टूटकर जमींदोज हो चुकी है, जिससे मुख्य भवन भी अब पूरी तरह से असुरक्षित और जर्जर अवस्था में पहुंच गया है।

हद तो तब हो गई जब अस्पताल परिसर में चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों के रहने के लिए बने सरकारी आवास पिछले कई वर्षों से वीरान और खाली पड़े हैं। इन खाली पड़े खंडहरनुमा आवासों में किसी कर्मचारी के न रहने का फायदा उठाकर गांव के आवारा तत्व और बच्चे दिनभर ताश खेलते, जुआ खेलते और समय बर्बाद करते नजर आते हैं, जिससे अस्पताल का माहौल पूरी तरह से खराब हो चुका है।

इस गंभीर समस्या को लेकर क्षेत्र के जागरूक नागरिक अजय कुमार, सूरज कुमार, हरेंद्र, महेंद्र, रोहता, भूरा, गोपाल, कन्हैया, बंटी पठान एवं निजामुद्दीन सहित दर्जनों ग्रामीणों ने लामबंद होकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी को शिकायती पत्र भेजा है।

लापरवाहों पर गिरेगी गाज, जल्द होगा जीर्णोद्धार: सीएमओ

मामले का संज्ञान लेते हुए बुलंदशहर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नवल किशोर ने न्यूज़ पोर्टल को बताया कि जिरौली पीएचसी का मामला बेहद गंभीर है और इसकी विस्तृत जांच के आदेश दिए जा रहे हैं। उन्होंने दो टूक कहा कि यदि ड्यूटी के दौरान कोई भी चिकित्सक या स्वास्थ्य कर्मचारी अनुपस्थित पाया गया, तो उसके खिलाफ तत्काल प्रभाव से कठोर विभागीय व दंडात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इसके साथ ही, अस्पताल की टूटी हुई चारदीवारी और जर्जर भवन के जीर्णोद्धार व मरम्मत के लिए एस्टीमेट तैयार कराकर बजट पास कराने की प्रक्रिया भी शीघ्र शुरू कर दी जाएगी।

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.