अहरौरा
मिर्ज़ापुर जनपद के अहरौरा थाना क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक और रूह कंपा देने वाले सड़क हादसे की खबर सामने आई है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

मिर्ज़ापुर जनपद के अहरौरा थाना क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक और रूह कंपा देने वाले सड़क हादसे की खबर सामने आई है। यहाँ के कुदारन गांव में बीती रात एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार ट्रक सीधे सड़क किनारे स्थित एक मकान को ढहाते हुए अंदर जा घुसा। इस भीषण टक्कर के बाद घर के मलबे में दबने से गहरी नींद में सो रहे एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इस हृदयविदारक घटना से पूरे इलाके में कोहराम मच गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार,अहरौरा मार्ग पर एक तेज रफ्तार ट्रक गुजर रहा था कि अचानक कुदारन गांव के समीप उसका टायर तेज धमाके के साथ फट गया। टायर फटते ही चालक वाहन पर से अपना नियंत्रण पूरी तरह खो बैठा। बेकाबू हो चुका भारी-भरकम ट्रक हाइवे किनारे बने एक आवासीय मकान की दीवारें तोड़ता हुआ अंदर तक धंस गया। हादसे के वक्त पूरा परिवार अंदर सो रहा था। ट्रक की भीषण टक्कर से मकान का एक बड़ा हिस्सा भरभरा कर गिर गया, जिसके मलबे और ट्रक के नीचे दबने से तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
आधी रात को हुए इस भीषण हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। धमाके की आवाज सुनकर दौड़े स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी। मलबे से निकालकर दो गंभीर घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल भिजवाया गया, जहाँ उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।
इस दर्दनाक हादसे से आक्रोशित परिजनों और सैकड़ों ग्रामीणों ने सुबह होते ही शवों को सड़क पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने हाईवे पर लंबा जाम लगा दिया, जिससे वाहनों की कतारें लग गईं। प्रदर्शनकारी ग्रामीणों की मांग थी कि हादसे के जिम्मेदार फरार ट्रक चालक के खिलाफ तत्काल कठोर कार्रवाई की जाए और पीड़ित गरीब परिवार को उचित आर्थिक मुआवजा सहायता दी जाए।
तनाव और जाम की सूचना मिलते ही अहरौरा थाना पुलिस और आला प्रशासनिक अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने आक्रोशित ग्रामीणों और पीड़ित परिजनों को ढांढस बंधाया और निष्पक्ष कानूनी कार्रवाई व नियमानुसार सरकारी मदद दिलाने का ठोस आश्वासन देकर जाम को खुलवाया। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस क्रेन की मदद से ट्रक को कब्जे में लेकर फरार चालक की सरगर्मी से तलाश कर रही है।
उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के होनहार युवा वैज्ञानिक और ड्रोन इनोवेटर राहुल सिंह का लखनऊ के एक होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से हड़कंप मच गया है। राहुल सिंह सिसवा नगर पालिका के इंदिरा नगर वार्ड के निवासी थे।
बैटरी से चलने वाला अनूठा ट्रैक्टर बनाकर देश-प्रदेश में pic.twitter.com/mIXLRUHQTC— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 15, 2026












