लखीमपुर सदर
उत्तर प्रदेश के आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने अभी से ही अपनी बिसात बिछानी शुरू कर दी है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

उत्तर प्रदेश के आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने अभी से ही अपनी बिसात बिछानी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में लखीमपुर खीरी जनपद की 142-सदर विधानसभा सीट के ग्राम बेल्हौरा में समाजवादी लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष यश मोहन पटेल के नेतृत्व में एक बेहद अनूठा और भव्य महायज्ञ आयोजित किया गया। बुधवार को आयोजित इस धार्मिक एवं राजनीतिक समागम में 27 बटुकों ने पूरे वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आहुतियां दीं और 2027 में बड़े राजनीतिक बदलाव का शंखनाद किया।
महायज्ञ के दौरान पवित्र अग्नि के समक्ष उपस्थित भारी जनसमूह को वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव के मद्देनजर ऐतिहासिक ’27 संकल्प’ दिलाए गए। महायज्ञ में उपस्थित संतों, कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने एकजुट होकर देश के संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय की रक्षा करने की सामूहिक शपथ ली।
इस दौरान मुख्य रूप से अन्नदाता किसानों, बेरोजगार नौजवानों, महिलाओं की सुरक्षा, गरीबों, पिछड़ों, दलितों और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े वंचित वर्गों के अधिकारों के संरक्षण के लिए संघर्ष करने पर विशेष बल दिया गया।
महायज्ञ के संकल्पों को दोहराते हुए उपस्थित जनसमूह ने समाजवादी विचारधारा को गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाने तथा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के हाथों को मजबूत करने का प्रण लिया।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए जिलाध्यक्ष यश मोहन पटेल ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा से जनता के बुनियादी अधिकारों और हक-अधिकार की लड़ाई को सड़क से लेकर सदन तक मजबूती से लड़ती आ रही है। उन्होंने पुरजोर दावा किया कि 142-सदर विधानसभा की जनता मौजूदा व्यवस्था से पूरी तरह त्रस्त हो चुकी है और क्षेत्र की जनता ने बदलाव का मन बना लिया है, जिसका असर 2027 के चुनावी नतीजों में साफ दिखाई देगा।
इस अनूठे कार्यक्रम में क्षेत्र की भारी जनता, प्रबुद्ध नागरिक, समाजवादी कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में पूज्य संतजन शामिल हुए। कार्यक्रम के सफल समापन पर आयोजक यश मोहन पटेल ने महायज्ञ में पधारे सभी संतों, वरिष्ठ नेताओं, माताओं-बहनों, युवाओं और क्षेत्र की जनता का हृदय से आभार व धन्यवाद ज्ञापित किया।
उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के होनहार युवा वैज्ञानिक और ड्रोन इनोवेटर राहुल सिंह का लखनऊ के एक होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से हड़कंप मच गया है। राहुल सिंह सिसवा नगर पालिका के इंदिरा नगर वार्ड के निवासी थे।
बैटरी से चलने वाला अनूठा ट्रैक्टर बनाकर देश-प्रदेश में pic.twitter.com/mIXLRUHQTC— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 15, 2026












