बड़ौत/बागपत
बागपत जनपद में मोटापा आज के समय में सिर्फ एक शारीरिक समस्या नहीं, बल्कि कई गंभीर और जानलेवा बीमारियों की जड़ बन चुका है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बागपत जनपद में मोटापा आज के समय में सिर्फ एक शारीरिक समस्या नहीं, बल्कि कई गंभीर और जानलेवा बीमारियों की जड़ बन चुका है। इसी बढ़ती स्वास्थ्य चुनौती के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए बड़ौत के वार्ड नंबर-8 के लोकप्रिय सभासद अतुल जैन ‘सोनू’ की अनूठी पहल पर एक विशाल निःशुल्क मोटापा जागरूकता एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। कस्बे के पार्श्वनाथ मंदिर परिसर में आयोजित इस शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने पहुंचकर अपनी सेहत का हाल जाना।
शिविर में देश-विदेश में विख्यात और महज 13 घंटे 20 मिनट में 53 सफल बैरियाट्रिक सर्जरी कर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज कराने वाले प्रसिद्ध सर्जन डॉ. मोहित भंडारी की विशेष मेडिकल टीम बड़ौत पहुंची। टीम के मुख्य विशेषज्ञ डॉ. सुनील शर्मा ने शिविर में आए 35 से अधिक लोगों का वजन, बीएमआई और अन्य स्वास्थ्य परीक्षण किए।
डॉ. सुनील शर्मा ने ग्रामीणों को जागरूक करते हुए बताया कि मोटापा आज एक महामारी का रूप ले रहा है, जिससे टाइप-2 मधुमेह (डायबिटीज), हाई ब्लड प्रेशर, हार्ट अटैक, फैटी लीवर और जोड़ों में लाचारगी जैसी खतरनाक बीमारियां जन्म लेती हैं। उन्होंने राहत भरी खबर देते हुए कहा कि अब अत्याधुनिक बैरियाट्रिक व मेटाबोलिक सर्जरी जैसी उपचार सुविधाएं बहुत ही सुलभ हो चुकी हैं, जिसके लिए अब मरीजों को बड़े महानगरों या विदेशों के चक्कर काटने की बिल्कुल जरूरत नहीं है।
शिविर का मुख्य आकर्षण वार्ड-8 के सभासद अतुल जैन सोनू की अपनी खुद की ट्रांसफॉर्मेशन स्टोरी रही। अतुल जैन ने अपनी प्रेरणादायक कहानी साझा करते हुए बताया कि आधुनिक चिकित्सा परामर्श और अनुशासित जीवनशैली अपनाकर उन्होंने अपना लगभग 50 किलोग्राम वजन कम किया है। उन्होंने कहा, पहले मोटापे के कारण मेरा उठना-बैठना और रोजमर्रा के काम करना दूभर हो गया था, लेकिन सही समय पर सही इलाज लेने के बाद आज मैं खुद को पूरी तरह ऊर्जावान और स्वस्थ महसूस करता हूँ। मेरी इस पहल का मकसद यही है कि बड़ौत का कोई भी नागरिक मोटापे की वजह से लाचार न हो।
शिविर में पहुंचे बुजुर्गों, महिलाओं और युवाओं ने इस स्वास्थ्य कैंप को बेहद लाभदायक और समय की मांग बताया। स्थानीय निवासियों ने सभासद अतुल जैन सोनू की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि वे हमेशा जनहित और समाज सेवा के कार्यों में अग्रसर रहते हैं। शिविर में लोगों को संतुलित आहार नियमित व्यायाम और मोटापे से बचाव के वैज्ञानिक तरीकों की विस्तृत जानकारी दी गई।
उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के होनहार युवा वैज्ञानिक और ड्रोन इनोवेटर राहुल सिंह का लखनऊ के एक होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से हड़कंप मच गया है। राहुल सिंह सिसवा नगर पालिका के इंदिरा नगर वार्ड के निवासी थे।
बैटरी से चलने वाला अनूठा ट्रैक्टर बनाकर देश-प्रदेश में pic.twitter.com/mIXLRUHQTC— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 15, 2026












