बिरौली मण्डल की मासिक बैठक में 2027 चुनाव की रणनीति पर चर्चा पंडित राजीव शर्मा डिग्री कॉलेज में हुई बैठक, बूथ सशक्तिकरण पर जोर

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के अनूपशहर विधानसभा के बिरौली मण्डल की मासिक बैठक का आयोजन शनिवार देर शामको को पंडित राजीव शर्मा डिग्री कॉलेज, बिरौली में सफलतापूर्वक संपन्न हुई । पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वॉइस ऑफ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बैठक में मण्डल महामंत्री एकांत गिरी , एडवोकेट अमित शर्मा डूंगरा जोगी मण्डल उपाध्यक्ष, मण्डल मंत्री, मण्डल प्रभारी, मण्डल प्रवासी, शक्ति केन्द्र संयोजक एवं विभिन्न मोर्चों के अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर कार्यकर्ताओं के दायित्व, बूथ सशक्तिकरण और संगठन विस्तार की कार्ययोजना पर मंथन किया गया। पदाधिकारियों ने केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने पर बल दिया।

 

मण्डल अध्यक्ष रामपाल सिंह खालौर ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ हैं। बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत कर आगामी चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करनी है। सभी पदाधिकारियों ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा जनसंपर्क बढ़ाने का संकल्प लिया।

 

बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया।

 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.