महराजगंज
महराजगंज जनपद के मोहर्रम पर्व के अवसर पर यौम-ए-आशूरा यानी 10वीं मोहर्रम 26 जून को निकलने वाले पारंपरिक ताजिया जुलूस को सकुशल, शांतिपूर्ण और जाममुक्त ढंग से सम्पन्न कराने के लिए जिला एवं स्थानीय प्रशासन ने कमर कस ली है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के मोहर्रम पर्व के अवसर पर यौम-ए-आशूरा यानी 10वीं मोहर्रम 26 जून को निकलने वाले पारंपरिक ताजिया जुलूस को सकुशल, शांतिपूर्ण और जाममुक्त ढंग से सम्पन्न कराने के लिए जिला एवं स्थानीय प्रशासन ने कमर कस ली है। सुरक्षा और सुचारू यातायात व्यवस्था के मद्देनजर नगर क्षेत्र में भारी एवं वाणिज्यिक कमर्शियल वाहनों के आवागमन पर अस्थायी प्रतिबंध लगाते हुए रूट डायवर्जन प्लान जारी किया गया है।
सुबह 10 से रात 10 बजे तक ‘नो-एंट्री’
प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, मोहर्रम के मौके पर ताजियों को जुलूस की शक्ल में स्थानीय कर्बला तक ले जाकर सुपुर्द-ए-खाक किया जाता है। इस दौरान सड़कों पर अकीदतमंदों और आमजन की भारी भीड़ उमड़ती है। जन सुरक्षा और सुगम यातायात सुनिश्चित करने के लिए 26 जून को सुबह 10:00 बजे से लेकर रात 10:00 बजे तक भारी और कमर्शियल वाहनों का नगर क्षेत्र में प्रवेश पूरी तरह वर्जित रहेगा।
इन प्रमुख स्थानों पर लागू रहेगा डायवर्जन
यातायात को नियंत्रित करने और शहर को जाम से बचाने के लिए प्रशासन ने चार प्रमुख स्थानों पर नो-एंट्री और डायवर्जन प्वाइंट बनाए हैं:
सिन्दुरिया नो-एंट्री/डायवर्जन प्वाइंट
शिकारपुर नो-एंट्री/डायवर्जन प्वाइंट
झनझनपुर नो-एंट्री/डायवर्जन प्वाइंट
पकड़ी चौकी नो-एंट्री/डायवर्जन प्वाइंट
आपातकालीन सेवाओं को मिलेगी छूट
प्रशासन ने साफ किया है कि यह प्रतिबंध केवल भारी कमर्शियल वाहनों पर लागू होगा। एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड जैसी आपातकालीन सेवाओं से जुड़े वाहनों तथा उत्तर प्रदेश परिवहन निगम रोडवेज की यात्री बस सेवाओं को इस प्रतिबंध से पूरी तरह छूट दी गई है।
अधिकारियों ने सभी वाहन चालकों और परिवहन ऑपरेटरों से अपील की है कि वे असुविधा से बचने के लिए निर्धारित डायवर्जन मार्गों का पालन करें और शांति व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें। यह कदम पूरी तरह से जनहित और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ रखने के उद्देश्य से उठाया गया है।
लखनऊ अग्निकांड के बाद #गोरखपुर प्रशासन की खुली नींद, NST इंस्टीट्यूट में 3 फ्लोर की बिल्डिंग में न फायर NOC न एग्जिट गेट,जांच में मिली बड़ी लापरवाहीhttps://t.co/yIRzEF5hrg
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 25, 2026












