डिवाई सी ओ मधुप कुमार सिंह ने थाना नरोरा मै ली परेड, स्वच्छता अभियान चलाकर दिए जनसेवा के निर्देश

बुलंदशहर

बुलंदशहर क्षेत्राधिकारी डिबाई मधूप कुमार सिंह ने थाना नरोरा का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर में पुलिसकर्मियों की प्रातःकालीन गणना ली और स्वच्छता अभियान चलाया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर क्षेत्राधिकारी डिबाई मधूप कुमार सिंह ने थाना नरोरा का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर में पुलिसकर्मियों की प्रातःकालीन गणना ली और स्वच्छता अभियान चलाया।

इस अवसर पर उपस्थित सभी पुलिसकर्मियों को संबोधित करते हुए सी ओ ने तीन बिंदुओं पर विशेष जोर दिया – अनुशासन, कार्यकुशलता और जनसेवा। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग की छवि जनता के व्यवहार से बनती है, इसलिए हर पुलिसकर्मी का कर्तव्य है कि वह फरियादियों से विनम्रता और संवेदनशीलता से पेश आए।

सिंह ने उच्चाधिकारियों द्वारा समय-समय पर निर्गत किए गए निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने लापरवाही बरतने वाले कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी।

सी ओ ने बीट प्रणाली को और अधिक मजबूत करने पर बल देते हुए कहा कि बीट प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र में नियमित भ्रमण करें, लोगों से संवाद स्थापित करें और छोटी-छोटी समस्याओं का मौके पर ही समाधान करें। इससे पुलिस और जनता के बीच विश्वास बढ़ेगा और अपराध पर अंकुश लगेगा।

उन्होंने थाना परिसर की साफ-सफाई, रिकॉर्ड के रखरखाव और लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण के भी निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी समेत समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.