उडेलापुर गांव में श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, कृष्ण लीलाओं पर झूमे श्रद्धालु

औरैया

बिधूना तहसील के उडेलापुर गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ के पांचवें दिन कथा श्रवण के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बिधूना तहसील के उडेलापुर गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ के पांचवें दिन कथा श्रवण के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान पूरा पंडाल भक्तिमय माहौल से सराबोर नजर आया।

कथा व्यास शिवम शास्त्री जी ने भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य और अलौकिक लीलाओं का प्रसंग सुनाते हुए मानव जीवन में धर्म, भक्ति और अध्यात्म के महत्व को विस्तार से समझाया। उन्होंने कहा कि भागवत कथा के श्रवण से मनुष्य के जीवन में सकारात्मक बदलाव आते हैं और उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है। कथा के दौरान प्रस्तुत किए गए भजनों पर श्रद्धालु भावविभोर होकर झूमने और कीर्तन करने लगे, जिससे पूरा वातावरण भक्ति के रस में डूब गया।

आयोजक मंडल ने कथा में पहुंचे सभी अतिथियों और श्रद्धालुओं का स्वागत व अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के धार्मिक आयोजनों का मुख्य उद्देश्य समाज में आपसी प्रेम, सद्भाव और नई पीढ़ी में सनातन संस्कारों का प्रसार करना है।

इस अवसर पर क्षेत्र के तमाम गणमान्य नागरिकों सहित बड़ी संख्या में महिला व पुरुष श्रद्धालु उपस्थित रहे, जिन्होंने आरती में सम्मिलित होकर पुण्य लाभ कमाया।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.