औरैया
औरैया भारतीय जनता पार्टी ने लंबे इंतजार के बाद अपनी नई प्रदेश संगठनात्मक टीम की आधिकारिक घोषणा कर दी है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

औरैया भारतीय जनता पार्टी ने लंबे इंतजार के बाद अपनी नई प्रदेश संगठनात्मक टीम की आधिकारिक घोषणा कर दी है। इस नई टीम में औरैया जनपद से राज्यसभा सांसद और वरिष्ठ नेत्री गीता शाक्य को प्रदेश महामंत्री जैसी बड़ी और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके नाम की घोषणा होते ही औरैया स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर जश्न का माहौल बन गया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर थिरकते हुए एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और आतिशबाजी की।
साधारण परिवार से निकलकर प्रदेश महामंत्री तक का सफर
भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के नेतृत्व में घोषित इस नई टीम में 19 प्रदेश उपाध्यक्ष, 8 प्रदेश महामंत्री और 19 प्रदेश मंत्री शामिल किए गए हैं। गीता शाक्य की इस बड़ी नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया ने कहा कि गीता शाक्य एक बेहद साधारण परिवार और छोटे से गांव से निकलकर इस मुकाम तक पहुंची हैं। उनका कोई राजनीतिक बैकग्राउंड नहीं था। यह सिर्फ भारतीय जनता पार्टी में ही संभव है, जहाँ एक जमीनी और निष्ठावान कार्यकर्ता को प्रदेश स्तर पर इतनी बड़ी और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जाती है।
सांगठनिक कार्यों का लंबा अनुभव
गीता शाक्य का सांगठनिक सफर बेहद मजबूत रहा है। वह इससे पूर्व भाजपा की औरैया जिलाध्यक्ष, कानपुर क्षेत्र की क्षेत्रीय मंत्री, भाजपा उत्तर प्रदेश की प्रदेश मंत्री और वर्तमान में महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष जैसी अहम जिम्मेदारियां सफलतापूर्वक संभाल चुकी हैं। वर्तमान में वह राज्यसभा सांसद भी हैं। उनके प्रदेश महामंत्री बनने से औरैया सहित पूरे कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है।
जिले का बढ़ा मान, कार्यकर्ताओं की बात पहुंचेगी सीधे लखनऊ
जिला महामंत्री यशवीर सिकरवार और जिला मीडिया प्रभारी भूरे चौबे ने संयुक्त रूप से इस नियुक्ति पर केंद्रीय व प्रदेश नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने कहा कि राज्यसभा सांसद गीता शाक्य के प्रदेश महामंत्री बनने से औरैया जिले के आम कार्यकर्ताओं की आवाज अब सीधे तौर पर प्रदेश मुख्यालय (लखनऊ) तक पहुंच सकेगी। यह पूरे औरैया जिले के लिए गर्व का विषय है। गीता शाक्य हमेशा छोटे से छोटे कार्यकर्ता के सुख-दुख की चिंता करती हैं, और उनके इस पद पर आने से निश्चित तौर पर संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी।
जश्न के दौरान ये प्रमुख कार्यकर्ता रहे मौजूद
जिला कार्यालय पर आयोजित इस बधाई और जश्न कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला महामंत्री विशाल शुक्ला, मोनू सेंगर, रवींद्र शाक्य, मनु राजपूत, अवधेश भदौरिया, आशीष दुबे, श्याम मोहन मिश्रा, सुनील बाल्मीकि, सोनू मिश्रा, अवध चतुर्वेदी, जगमोहन सिंह चौहान, कुंवर सिंह बाथम, अनिल कठेरिया, सर्वेंद्र भदोरिया, शिवेंद्र राजपूत, कौशलेंद्र कुशवाहा, कुलदीप सिंह, राज्यवर्धन सिंह गौर, रामजी बाजपेई और संदीप शाक्य सहित सैकड़ों की संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
लखनऊ अग्निकांड के बाद #गोरखपुर प्रशासन की खुली नींद, NST इंस्टीट्यूट में 3 फ्लोर की बिल्डिंग में न फायर NOC न एग्जिट गेट,जांच में मिली बड़ी लापरवाहीhttps://t.co/yIRzEF5hrg
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 25, 2026













