बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के थाना पहासू पुलिस ने जानलेवा हमले के मामले में वांछित चल रहे चार शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के थाना पहासू पुलिस ने जानलेवा हमले के मामले में वांछित चल रहे चार शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से अवैध तमंचा, तलवार, पंच और कड़ा बरामद हुआ है।
23 जून 2026 को नई बस्ती भूपनगर निवासी ओमवीर सिंह पुत्र रमेश चन्द्र व उनके परिजनों के साथ वी0के0 उर्फ प्रिन्स, बजरंगी उर्फ अशोक, विमल और सुमित उर्फ कालू ने मारपीट कर जानलेवा हमला किया था। इसमें वादी व परिजन घायल हो गए थे। इस संबंध में थाना पहासू पर मु0अ0सं0 195/2026 धारा 3(5)/74/109(1)/115(2)/324(2)/333 बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलंदशहर दिनेश कुमार सिंह के निर्देश पर 25 जून को थाना प्रभारी अमित कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दबिश देकर चारों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से 01 अवैध तमंचा मय 01 जिंदा कारतूस, 01 अवैध तलवार, 01 पंच और 01 कड़ा बरामद किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम वी0के0 उर्फ प्रिन्स पुत्र बब्लू, बजरंगी उर्फ अशोक पुत्र चन्द्रपाल सिंह, विमल पुत्र चन्द्रपाल, सभी निवासी नई बस्ती भूपनगर और सुमित उर्फ कालू पुत्र बादशाह निवासी ग्राम कसुमी हैं। सभी थाना पहासू क्षेत्र के रहने वाले हैं।
पुलिस ने अभियुक्तों पर बीएनएस की धारा 191(2)/109(1), पॉक्सो एक्ट की धारा 7/8 व शस्त्र अधिनियम की धारा 3/4/25 की बढ़ोतरी कर सभी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। पकड़े गए अभियुक्त वी0के0 उर्फ प्रिन्स, बजरंगी उर्फ अशोक, विमल व सुमित उर्फ कालू पर पहले से भी मारपीट, पॉक्सो एक्ट व शस्त्र अधिनियम के मुकदमे दर्ज हैं।
इस कार्रवाई को उ0नि0 शैलेंद्र कुमार सोलंकी, उ0नि0 आशुतोष, उ0नि0 नदीम अहमद व कां0 निशान्त, कां0 अदय प्रताप, कां0 प्रदीप कुमार, रि0कां0 होतम सिंह, रि0कां0 पवन शर्मा ने अंजाम दिया।
बिजनौर: मामूली विवाद में कलयुगी छोटे भाई ने सो रहे बड़े भाई को सब्बल से उतारा मौत के घाट, आरोपी फरार@Uppolice @bijnorpolice https://t.co/LSWf7tXk7A
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 25, 2026













