बुलंदशहर के जांबाज कोतवाल धर्मेंद्र शर्मा का नागरिक सम्मान; रोहताश राणा के हत्यारों को अकेले दम पर मुठभेड़ में दबोचा, बहादुरी की हर तरफ चर्चा

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के गुलावठी कस्बे में गैंगस्टर रोहताश राणा की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के गुलावठी कस्बे में गैंगस्टर रोहताश राणा की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों हत्यारोपी विपिन और पुष्पेंद्र मौके से फरार हो गए थे।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे गुलावठी कोतवाल धर्मेंद्र कुमार शर्मा ने बिना देरी किए हत्यारोपियों का पीछा शुरू कर दिया। कोतवाल ने अकेले ही दोनों आरोपियों का पीछा करते हुए घटना स्थल से कुछ दूरी पर उन्हें घेर लिया। इस दौरान हुई मुठभेड़ में कोतवाल ने अपनी जान की परवाह न करते हुए दोनों हत्यारोपियों को धर दबोचा। गिरफ्तारी के दौरान संघर्ष में कोतवाल के हाथ में फ्रैक्चर आ गया।

कोतवाल धर्मेंद्र कुमार शर्मा की इस बहादुरी और कर्तव्यनिष्ठा की गुलावठी क्षेत्र में हर तरफ सराहना हो रही है। उनकी जांबाजी को सलाम करते हुए आज गुलावठी के समाजसेवी शौएब खान ने दर्जनों लोगों के साथ कोतवाल को फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया। लोगों ने कोतवाल के इस साहसिक कदम की जमकर तारीफ की।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.