वाराणसी/सासाराम
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज आकाशदीप विवाह के बंधन में बंध गए हैं। धर्मनगरी वाराणसी के प्रतिष्ठित होटल ‘ताज गंगेज’ में उनका विवाह समारोह बेहद धूमधाम और शाही अंदाज में संपन्न हुआ।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज आकाशदीप विवाह के बंधन में बंध गए हैं। धर्मनगरी वाराणसी के प्रतिष्ठित होटल ‘ताज गंगेज’ में उनका विवाह समारोह बेहद धूमधाम और शाही अंदाज में संपन्न हुआ। मूल रूप से बिहार के सासाराम (रोहतास) के रहने वाले आकाशदीप ने अक्षिता के साथ सात फेरे लेकर अपने जीवन की नई पारी की शुरुआत की है।
महादेव की थीम पर सजा मंडप, QR कोड से मिली एंट्री
बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी में हुई इस शादी की थीम पूरी तरह से बनारसी और आध्यात्मिक अंदाज में रखी गई थी। विवाह मंडप को महादेव, नंदी और डमरू की बेहद आकर्षक थीम से सजाया गया था, जो हर किसी के आकर्षण का केंद्र रहा। काशी के प्रकांड विद्वान पंडितों ने मंत्रोच्चार के साथ द्वार-पूजा और विवाह की सभी रस्में संपन्न कराईं। सुरक्षा और गोपनीयता का आलम यह था कि वीआईपी मेहमानों को होटल में एंट्री ‘QR कोड’ स्कैन करने के बाद ही दी गई।
खुद के ब्याह में जमकर थिरके आकाशदीप, पवन सिंह भी पहुंचे आशीर्वाद देने
शादी में करीब 300 से ज्यादा खास मेहमान शामिल हुए। सासाराम से बारात लेकर पहुंचे आकाशदीप अपनी शादी को लेकर बेहद उत्साहित दिखे और उन्होंने खुद अपनी बारात और फंक्शन में जमकर डांस किया। इस ग्रैंड वेडिंग में भोजपुरी सुपरस्टार और बीजेपी MLC पवन सिंह भी नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद देने विशेष रूप से पहुंचे। दूल्हा-दुल्हन को खास लुक देने के लिए दिल्ली से स्पेशल मेकअप आर्टिस्ट बुलाए गए थे।
बनारसी चाट से लेकर इंटरनेशनल डिशेज तक का जलवा
मेहमानों के स्वागत के लिए खाने का मेन्यू भी बेहद खास था। इसमें ठेठ बनारसी व्यंजनों और प्रसिद्ध चाट के साथ-साथ कई तरह की इंटरनेशनल डिशेज परोसी गईं। बता दें कि वैवाहिक कार्यक्रम 22 जून से ही सासाराम में शुरू हो गए थे। 22 जून को तिलक व हल्दी और 23 जून को मेहंदी की रस्म पूरी होने के बाद पूरा परिवार वाराणसी पहुंचा था।
फिलहाल भारतीय क्रिकेट टीम के इंग्लैंड दौरे पर होने की वजह से टीम इंडिया के मुख्य खिलाड़ी इस समारोह में शामिल नहीं हो सके। हालांकि, जानकारी के अनुसार शादी के बाद देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में एक बेहद शानदार और भव्य रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया जाएगा, जिसमें क्रिकेट जगत और बॉलीवुड के कई दिग्गज शिरकत करेंगे।
बिजनौर: मामूली विवाद में कलयुगी छोटे भाई ने सो रहे बड़े भाई को सब्बल से उतारा मौत के घाट, आरोपी फरार@Uppolice @bijnorpolice https://t.co/LSWf7tXk7A
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 25, 2026













