प्रयागराज: कलेजा चीर देने वाली तस्वीर, अंतिम विदाई से पहले मृत पति के हाथों से पत्नी ने सजवाई मांग, चीत्कारों से गूंजा पूरा इलाका

प्रयागराज

प्रयागराज (संगम नगरी): दिल को झकझोर देने वाला एक ऐसा मंजर सामने आया है, जिसे देखकर हर किसी की आंखें नम हो गईं और कलेजा कांप उठा।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

प्रयागराज (संगम नगरी): दिल को झकझोर देने वाला एक ऐसा मंजर सामने आया है, जिसे देखकर हर किसी की आंखें नम हो गईं और कलेजा कांप उठा। उत्तर प्रदेश के उन्नाव में हुए एक भीषण सड़क हादसे में जान गंवाने वाले प्रयागराज के अनुपम गुप्ता का शव जब शनिवार सुबह उनके पैतृक आवास पहुंचा, तो कोहराम मच गया। पति के शव को देख पत्नी प्रिया बेसुध हो गईं और रोते-रोते एक ऐसी जिद कर बैठीं जिसे देख वहां मौजूद हर शख्स फफक-फफक कर रो पड़ा।

मृत पति की उंगली से आखिरी बार भरा सिंदूर

अंतिम संस्कार के लिए शव ले जाए जाने से पहले, पत्नी प्रिया ने अपने सुहाग की आखिरी निशानी के तौर पर मृत पति अनुपम से मांग भरवाने की इच्छा जताई। जिसके बाद एक रिश्तेदार ने अनुपम की उंगली पर सिंदूर लगाया और प्रिया ने सिर झुकाकर आखिरी बार अपने पति के हाथों से अपनी मांग सजवाई। इसके बाद जब प्रिया पति के पैर छूकर बिलखते हुए बोलीं— “चूड़ी लेकर आए थे हमारे लिए… अब इन्हें कैसे उतारूं…?” तो वहां मौजूद हर शख्स की आंखों से आंसू छलक पड़े। वहीं, बूढ़ी मां भी बेटे के शव से लिपटकर रोते हुए कहती रहीं— “एक बार चेहरा दिखा दो, अब मेरा बेटा कभी नहीं मिलेगा।”

शिमला घूमने जा रहे थे चार दोस्त, एक्सप्रेस-वे पर हुआ था काल का क्रूर प्रहार

यह पूरा मामला शुक्रवार का है, जब प्रयागराज और प्रतापगढ़ के रहने वाले चार दोस्त कार से शिमला घूमने के लिए निकले थे। इसी दौरान उन्नाव में गंगा एक्सप्रेस-वे पर उनकी कार एक भीषण हादसे का शिकार हो गई, जिसमें चारों दोस्तों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई थी।

छतनाग घाट पर हुआ अंतिम संस्कार

शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद चारों दोस्तों के शव उनके घर लाए गए। इनमें से तीन दोस्तों— उदय, अनुपम और विजय का अंतिम संस्कार प्रयागराज के छतनाग घाट पर पूरे गमगीन माहौल में किया गया, जबकि चौथे दोस्त अमन कश्यप का अंतिम संस्कार प्रतापगढ़ स्थित उनके पैतृक गांव मांधाता में हुआ। एक साथ उठे कई जनाजों और इस हृदयविदारक घटना से पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है।

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.