बुलंदशहर: मोहर्रम को लेकर भीमपुर चौराहे पर पुलिस प्रशासन मुस्तैद, चौकी प्रभारी के नेतृत्व में चलाया चेकिंग अभियान

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के दानपुर ब्लॉक अंतर्गत जिला पंचायत क्षेत्र भीमपुर के चौराहे पर बुधवार, 24 जून को मोहर्रम पर्व के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क दिखाई दिया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के दानपुर ब्लॉक अंतर्गत जिला पंचायत क्षेत्र भीमपुर के चौराहे पर बुधवार, 24 जून को मोहर्रम पर्व के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क दिखाई दिया। क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से दौलतपुर चौकी पुलिस द्वारा सघन वाहन चेकिंग एवं संदिग्ध व्यक्तियों की धरपकड़ का विशेष अभियान चलाया गया।

इस सुरक्षा अभियान का नेतृत्व खुद चौकी प्रभारी राहुल राजपूत ने किया। चेकिंग के दौरान उपनिरीक्षक दानिश अंसारी तथा हेड कांस्टेबल राजेंद्र सिंह सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। पुलिस टीम ने भीमपुर चौराहे से गुजरने वाले दोपहिया और चार पहिया वाहनों की सघन जांच की तथा संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी।

चौकी प्रभारी राहुल राजपूत ने बताया कि आगामी मोहर्रम पर्व को पूरी तरह शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के लिए क्षेत्र में लगातार गश्त और निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने सख्त लहजे में चेतावनी दी कि सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने, अराजकता पैदा करने अथवा कानून व्यवस्था को प्रभावित करने की कोशिश करने वाले शरारती तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ कठोर विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

इसके साथ ही पुलिस अधिकारियों ने आम जनता से भी समाज में आपसी भाईचारा व सामाजिक सौहार्द बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या वस्तु दिखने पर तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचना देने की अपील की है। स्थानीय नागरिकों ने त्योहारों के मद्देनजर पुलिस प्रशासन की इस सक्रियता और मुस्तैदी की सराहना की है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.