जर्जर ढेबरुआ मार्ग बना हादसों का सबब, राहगीर परेशान; मरम्मत की मांग

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के मढ़नी से ढेकहरी बुजुर्ग होते हुए ढेबरुआ तक जाने वाली लोक निर्माण विभाग की मुख्य सड़क निर्माण के कुछ ही वर्षों में पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के मढ़नी से ढेकहरी बुजुर्ग होते हुए ढेबरुआ तक जाने वाली लोक निर्माण विभाग की मुख्य सड़क निर्माण के कुछ ही वर्षों में पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। मार्ग पर जगह-जगह गहरे गड्ढे बन गए हैं और गिट्टियां उखड़कर बिखर गई हैं, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय निवासियों के अनुसार, ढेकहरी बुजुर्ग और जमधरा के बीच का हिस्सा सबसे अधिक क्षतिग्रस्त है, जहां आए दिन दोपहिया वाहन चालक फिसलकर घायल हो रहे हैं। समाजवादी पार्टी के नेता अनूज चौधरी ने सड़क की बदहाली को गंभीर समस्या बताते हुए विभाग से जल्द मरम्मत की मांग की है। जमधरा निवासी पिंटू और खजुरिया निवासी रामस्वरूप ने बताया कि इस मार्ग पर सफर करना अब बेहद जोखिम भरा हो गया है।

इस संबंध में पीडब्ल्यूडी अधिकारियों ने बताया कि सड़क की मरम्मत का प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है और जल्द ही कार्य शुरू कराया जाएगा। ग्रामीणों ने त्वरित कार्रवाई की अपील की है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.