सिसवा स्टेशन पर शौचालय में लटका ताला: महिला यात्रियों की बढ़ी फजीहत, रेल प्रशासन बेपरवाह

महराजगंज

महराजगंज जनपद के सिसवा बाजार पूर्वोत्तर रेलवे के सिसवा बाजार स्टेशन पर यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के सिसवा बाजार पूर्वोत्तर रेलवे के सिसवा बाजार स्टेशन पर यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। राजस्व के मामले में रेलवे की झोली भरने वाले इस स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर स्थित शौचालय में अक्सर ताला लटका रहता है। सबसे ज्यादा आरक्षित और अनारक्षित टिकट बुकिंग देने के बावजूद, यात्रियों को यहां मूलभूत सुविधाओं के लिए तरसना पड़ रहा है।

शौचालय बंद होने के कारण सबसे ज्यादा दिक्कत महिला यात्रियों को उठानी पड़ रही है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि जिम्मेदार रेल अधिकारियों से कई बार शिकायत की गई, लेकिन रवैया जस का तस बना हुआ है।

इस मामले पर स्टेशन अधीक्षक सुनील कुशवाहा का तर्क है कि साफ-सफाई बनाए रखने के लिए शौचालय को बंद किया जाता है। इसकी चाबी स्टेशन मास्टर के कक्ष में रहती है, जहां से यात्री मांगकर इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि, यात्रियों ने इस व्यवस्था को अव्यावहारिक बताते हुए कहा कि आपातकाल में चाबी ढूंढना संभव नहीं है।

 

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.