महंगाई का महा-ब्लास्ट: पेट्रोल के दाम में 2.61 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम में 2.71 रुपये प्रति लीटर तक का भारी इजाफाके पार, 10 दिनों में चौथी बार बढ़े दाम,जनता त्रस्त

ब्यूरो रिपोर्ट

अंतरराष्ट्रीय बाजार में गहरे तेल संकट और आपूर्ति बाधित होने का खामियाजा भारतीय उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

गहरे तेल संकट और आपूर्ति बाधित होने का खामियाजा भारतीय उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है। आज सोमवार सुबह देश की तेल विपणन कंपनियों ने ईंधन की कीमतों में अब तक की सबसे बड़ी एकमुश्त बढ़ोतरी कर आम जनता की कमर तोड़ दी है।

कंपनियों ने पेट्रोल के दाम में 2.61 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम में 2.71 रुपये प्रति लीटर तक का भारी इजाफा किया है। इस ताजा वृद्धि के बाद देश के कई हिस्सों में पेट्रोल का भाव ₹100 के आंकड़े को पार कर गया है। नई दरें आज सुबह 6:00 बजे से देश भर में लागू हो चुकी हैं।

10 दिनों में चौथी बार बढ़े दाम, ₹7 से अधिक महंगा हुआ ईंधन

ईंधन के दामों में लगातार हो रहे बदलाव ने बाजार के सभी समीकरण बिगाड़ दिए हैं। तेल विश्लेषकों और उपभोक्ताओं के लिए सबसे चिंताजनक बात यह है कि पिछले 10 दिनों के भीतर यह चौथी बार है जब पेट्रोल-डीजल की कीमतों को बढ़ाया गया है।

इससे पहले बीते शनिवार 23 मई को भी पेट्रोल में 87 पैसे और डीजल में 91 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी। पिछले 10 दिनों के आंकड़ों को जोड़कर देखें तो देश में पेट्रोल और डीजल करीब ₹7 से ₹8 प्रति लीटर तक महंगा हो चुका है, जिसने मध्यम वर्ग के मासिक बजट को पूरी तरह से तहस-नहस कर दिया है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.