बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के दानपुर ब्लॉक स्थित गांव इंदौर खेड़ा निवासी अमित 32 पुत्र जयप्रकाश की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से परिवार में कोहराम मच गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के दानपुर ब्लॉक स्थित गांव इंदौर खेड़ा निवासी अमित 32 पुत्र जयप्रकाश की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से परिवार में कोहराम मच गया। घटना के बाद से तीन मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया हमेशा के लिए उठ गया है।
बताया गया कि गुरुवार की देर शाम करीब 8 बजे अमित भीमपुर दोराहे स्थित एक होटल पर खाना खा रहे थे, तभी अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक अमित चार भाई-बहनों में सबसे छोटे थे। वर्ष 2016 में विवाहित अमित अपने पीछे पत्नी और तीन छोटे बच्चों दो बेटे और छह माह की बेटी को छोड़ गए हैं।
सूचना मिलने पर दौलतपुर चौकी इंचार्ज राहुल कुमार राजपूत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया, जिसके बाद अनूपशहर के मस्तराम घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।
नौतनवा में आवारा कुत्तों का आतंक: नेपाल बॉर्डर पर दहशत, विदेशी पर्यटकों में बिगड़ी छविhttps://t.co/hYKkotSRXM
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 13, 2026










