बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के क्षेत्र में गुरुवार और शुक्रवार को हुई झमाझम बारिश और तेज आंधी ने किसानों की कमर तोड़ दी है। खेतों में पककर तैयार खड़ी मक्का और मूंग की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के क्षेत्र में गुरुवार और शुक्रवार को हुई झमाझम बारिश और तेज आंधी ने किसानों की कमर तोड़ दी है। खेतों में पककर तैयार खड़ी मक्का और मूंग की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है।
तेज हवाओं के कारण कई खेतों में खड़ी मक्का की फसल पूरी तरह बिछ गई है, जिससे उपज और गुणवत्ता खराब होने की आशंका बढ़ गई है। स्थानीय किसान मनीष कुमार, मनोज कुमार, ओमप्रकाश, यतीश, लोकेश, सचिन और कौशल विकास ने बताया कि लगातार बारिश और ओलावृष्टि से मक्का की फसल खेतों में सड़ने की कगार पर है और उसके काली पड़ने का डर सता रहा है।
वहीं, राजपाल प्रधान, योगेश, अरविंद शर्मा और कुलदीप शर्मा (मास्टर जी) सहित अन्य ग्रामीणों ने इस तबाही पर गहरी चिंता व्यक्त की है। प्रभावित किसानों ने प्रशासन से जल्द से जल्द फसलों का सर्वे कराकर उचित मुआवजा देने की गुहार लगाई है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार तक मौसम खराब रहने की आशंका है। किसानों का कहना है कि यदि मौसम जल्द साफ नहीं हुआ, तो उनकी आर्थिक स्थिति पूरी तरह चरमरा जाएगी।
नौतनवा में आवारा कुत्तों का आतंक: नेपाल बॉर्डर पर दहशत, विदेशी पर्यटकों में बिगड़ी छविhttps://t.co/hYKkotSRXM
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 13, 2026












