बारिश से बदला मौसम, बुलंदशहर में तापमान 8 डिग्री गिरा, सड़कों पर जलभराव

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद में शुक्रवार आधी रात को हुई झमाझम बारिश और तेज हवाओं से लोगों को भीषण गर्मी व उमस से बड़ी राहत मिली है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद में शुक्रवार आधी रात को हुई झमाझम बारिश और तेज हवाओं से लोगों को भीषण गर्मी व उमस से बड़ी राहत मिली है। रात करीब 12 बजे शुरू हुई बारिश तड़के चार बजे तक जारी रही, जिससे मौसम सुहावना हो गया और तापमान में करीब 8 डिग्री सेल्सियस की भारी गिरावट दर्ज की गई।

शनिवार सुबह लोगों की आंखें ठंडी हवाओं और बादलों से घिरे आसमान के बीच खुलीं। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। मौसम वैज्ञानिकों ने अगले सप्ताह भी बादलों की आवाजाही और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है।

इस बारिश से जहां एक तरफ किसानों के चेहरों पर खुशी है और खेतों में नमी बढ़ने से खरीफ फसलों को फायदा होगा, वहीं दूसरी तरफ शहर के कई निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई। सड़कों पर पानी भरने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में आंधी-बारिश की चेतावनी जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.