बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के नगर के मोहल्ला नई बस्ती में आठ वर्षीय मासूम रूमान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के नगर के मोहल्ला नई बस्ती में आठ वर्षीय मासूम रूमान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। फुरकान के पुत्र रूमान ने बीती रात लीची खाई थी और सो गया था। सुबह जब परिजनों ने उसे जगाने का प्रयास किया, तो उसके मुंह से झाग निकल रहे थे।
बच्चे की हालत देख बदहवास परिजन उसे तुरंत नजदीकी सरकारी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों की बात पर यकीन न होने के कारण परिजन बच्चे को लेकर थाना अहमदगढ़ क्षेत्र के एक गांव में सपेरे के पास भी पहुंचे, लेकिन वहां भी उसे मृत ही बताया गया।
स्थानीय लोगों और सूत्रों ने आशंका जताई है कि सोते समय बच्चे को किसी जहरीले कीड़े या सांप ने काट लिया होगा। इस संबंध में सीएचसी के डॉक्टर सिद्धार्थ मलिक ने बताया कि मौत के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन जहरीले कीड़े के काटने की आशंका है। वहीं, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक यज्ञदत्त शर्मा ने बताया कि पुलिस को इस संबंध में कोई सूचना नहीं मिली है; सूचना मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
नौतनवा में आवारा कुत्तों का आतंक: नेपाल बॉर्डर पर दहशत, विदेशी पर्यटकों में बिगड़ी छविhttps://t.co/hYKkotSRXM
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 13, 2026












