डिबाई: कसेर-डिबाई रेलवे फाटक दो दिन बंद रहेगा, मरम्मत कार्य के कारण यातायात डायवर्ट

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के कसेर-डिबाई मार्ग पर स्थित रेलवे फाटक समपार संख्या-65/बी पर ओवरहॉलिंग मरम्मत कार्य के चलते दो दिनों के लिए सड़क यातायात पूरी तरह बंद रहेगा पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के कसेर-डिबाई मार्ग पर स्थित रेलवे फाटक समपार संख्या-65/बी पर ओवरहॉलिंग मरम्मत कार्य के चलते दो दिनों के लिए सड़क यातायात पूरी तरह बंद रहेगा। रेलवे विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, यह कार्य 14 जून को सुबह 7:00 बजे से शुरू होकर 15 जून 2026 की शाम 6:00 बजे तक चलेगा।

उत्तर रेलवे, राजघाट नरौरा के वरिष्ठ खंड अभियंता (रेल पथ) कार्यालय ने बुलंदशहर के जिलाधिकारी को इस संबंध में एक आधिकारिक पत्र भेजा है। पत्र में बताया गया है कि ट्रैक के ओवरहॉलिंग कार्य के कारण उक्त समपार से वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

रेलवे विभाग ने स्थानीय प्रशासन से कानून व्यवस्था बनाए रखने और यात्रियों की सुविधा के लिए यातायात को डायवर्ट करने का अनुरोध किया है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, ट्रैक की मरम्मत और सुरक्षा मानकों को मजबूत करने के लिए यह कार्य बेहद आवश्यक है। क्षेत्र के लोगों और वाहन चालकों से अपील की गई है कि वे इस अवधि के दौरान वैकल्पिक मार्ग, जैसे गेट संख्या 61 (गोधन) का उपयोग करें, ताकि उन्हें असुविधा न हो।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.