महराजगंज
महराजगंज जनपद के नौतनवां तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा बैजनाथपुर उर्फ़ चरका में 11 हजार वोल्ट विद्युत लाइन की चपेट में आने से इंद्रजीत उर्फ़ कोइल गंभीर रूप से झुलस गए। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के नौतनवां तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा बैजनाथपुर उर्फ़ चरका में 11 हजार वोल्ट विद्युत लाइन की चपेट में आने से इंद्रजीत उर्फ़ कोइल गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है और उन्होंने बिजली विभाग पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है।
ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में विद्युत तार लंबे समय से ढीले लटक रहे थे, जिसकी शिकायत कई बार संबंधित अधिकारियों से की गई थी। इसके बावजूद न तो तारों को दुरुस्त कराया गया और न ही सुरक्षा के लिए आवश्यक जाली लगाई गई। लोगों का आरोप है कि वर्ष 2015 में भी इसी तरह की एक दर्दनाक घटना हो चुकी है, लेकिन विभाग ने उससे कोई सबक नहीं लिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इंद्रजीत करीब पांच मिनट तक करंट की चपेट में रहे, लेकिन पावर हाउस से आपूर्ति स्वतः बंद नहीं हुई। ग्रामीणों का दावा है कि बिजली तभी बंद हुई जब उन्होंने स्वयं ट्रांसफार्मर का फ्यूज उड़ाया।
ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। घटना के बाद क्षेत्र में भय और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।
नौतनवा में आवारा कुत्तों का आतंक: नेपाल बॉर्डर पर दहशत, विदेशी पर्यटकों में बिगड़ी छविhttps://t.co/hYKkotSRXM
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 13, 2026













