महराजगंज
महराजगंज श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के बसवार गांव निवासी एक व्यक्ति की जमीन कथित रूप से फर्जी दस्तावेज और जालसाजी के माध्यम से अपने नाम कराने के मामले में पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के बसवार गांव निवासी एक व्यक्ति की जमीन कथित रूप से फर्जी दस्तावेज और जालसाजी के माध्यम से अपने नाम कराने के मामले में पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार, बसवार निवासी श्याम नारायण तिवारी पुत्र उमेश तिवारी ने आरोप लगाया था कि गांव के ही सच्चितानन्द, रणजीत तिवारी, राजीव तिवारी तथा सुधा देवी ने उनके बाबा के फर्जी हस्ताक्षर एवं कूटरचित दस्तावेज तैयार कर उनकी भूमि अपने नाम दर्ज करा ली। मामले में कार्रवाई न होने पर पीड़ित ने न्यायालय की शरण ली।
न्यायालय द्वारा धारा 173 बीएनएसएस के तहत दिए गए आदेश के क्रम में श्यामदेउरवा थाने में मुकदमा बीएनएस के तहत दर्ज कर लिया है।
थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की विवेचना उपनिरीक्षक अमित कुमार सिंह को सौंपी गई है। पुलिस सभी तथ्यों की जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई करेगी।
#उत्तर_प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री #योगी_आदित्यनाथ को जन्मदिन की ढ़ेर सारी शुभकामनाएं एवं बधाइयां 💐💐💐@myogioffice @myogiadityanath pic.twitter.com/pCI9WPVLFy
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 5, 2026















