बुलंदशहर: श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति हेतु रामघाट से ‘सनातन जागृति बाइक यात्रा’ रवाना; पुलिस के कड़े पहरे के बीच अलीगढ़ सीमा में किया प्रवेश

रामघाट

श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति के संकल्प के साथ शुक्रवार को बुलंदशहर जनपद के रामघाट क्षेत्र अंतर्गत सिद्ध बाबा आश्रम जरगवां से ‘सनातन जागृति विशाल बाइक यात्रा’ का भव्य शुभारंभ हुआ।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

_

श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति के संकल्प के साथ शुक्रवार को बुलंदशहर जनपद के रामघाट क्षेत्र अंतर्गत सिद्ध बाबा आश्रम जरगवां से ‘सनातन जागृति विशाल बाइक यात्रा’ का भव्य शुभारंभ हुआ। आश्रम के संचालक श्री श्रीकांतचार्य महाराज के नेतृत्व में सैकड़ों सनातनियों ने रामघाट पर पतित पावनी गंगा में स्नान और विशेष पूजा-अर्चना के बाद मथुरा धाम के लिए प्रस्थान किया। धार्मिक संवेदनशीलता को देखते हुए रामघाट थाना पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच यह यात्रा बुलंदशहर की सीमा से होते हुए जनपद अलीगढ़ में प्रवेश कर गई।

गंगा घाट पर पूजा-अर्चना के बाद हुआ शंखनाद; जगह-जगह हुआ स्वागत

प्राप्त विवरण के अनुसार, यह विशाल बाइक यात्रा शुक्रवार की सुबह रामघाट गंगा तट पर वैदिक मंत्रोच्चार और पूजा-अर्चना के साथ शुरू हुई। यात्रा जैसे ही जरगवां पहुंची, वहाँ विकास अग्रवाल की दुकान के सामने स्थानीय सनातनी नागरिकों और व्यापार मंडल ने यात्रा का अभूतपूर्व स्वागत किया।

व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष विकास अग्रवाल एवं ओमपाल राघव ने यात्रा का नेतृत्व कर रहे श्री कांताचार्य महाराज और मुख्य रूप से शामिल भाजपा नेता सत्यवीर सिंह यादव का माल्यार्पण किया तथा गले में सनातनी पटका पहनाकर उनका भव्य अभिनंदन किया। यात्रा मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं और ग्रामीणों द्वारा बाइक सवारों के लिए जलपान और शीतल पेय की व्यवस्था की गई।

थाना प्रभारी की देखरेख में मुस्तैद रहा भारी पुलिस बल

चूंकि यात्रा बुलंदशहर से होकर अलीगढ़ और फिर मथुरा तक जानी है, इसलिए कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट दिखा। रामघाट थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार शुक्ला, एसएसआई के.पी. सिंह, उपनिरीक्षक ज्ञानेंद्र और मनोज कुमार भारी पुलिस बल (मय फोर्स) के साथ यात्रा के आगे-आगे मुस्तैदी से तैनात रहे। पुलिस की एस्कॉर्ट टीम ने सुरक्षित तरीके से यात्रा को बुलंदशहर जनपद की सीमा पार कराकर अलीगढ़ पुलिस के सुपुर्द किया।

5 जून से शुरू होकर 6 जून को मथुरा में संपन्न होगी यात्रा

आयोजन समिति से जुड़े पदाधिकारियों ने बताया कि दो दिवसीय यह सनातन जागृति बाइक यात्रा 5 जून से शुरू होकर विभिन्न जनपदों से गुजरते हुए शनिवार (6 जून 2026) को श्रीकृष्ण जन्मभूमि, मथुरा पहुंचकर विधि-विधान के साथ संपन्न होगी। यात्रा का मुख्य उद्देश्य सनातन संस्कृति के प्रति अलख जगाना और श्रीकृष्ण जन्मभूमि की मुक्ति के संकल्प को सुदृढ़ करना है।

यात्रा में ये प्रमुख लोग रहे शामिल

इस विशाल बाइक यात्रा में मुख्य रूप से भाजपा नेता सत्यवीर सिंह यादव, नरेश भारद्वाज, शिवम राजपूत, विनोद भारद्वाज, ओमपाल यादव, बाबा विकास अग्रवाल, बबलू शर्मा, राहुल शर्मा, ओमपाल राघव, सोनू अग्रवाल सहित भारी संख्या में सनातनी युवा और मातृशक्ति शामिल रहे।

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.