बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अग्रसेन मंडल के तत्वावधान में मोहन कुटी स्थित वृद्धाश्रम परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अग्रसेन मंडल के तत्वावधान में मोहन कुटी स्थित वृद्धाश्रम परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और हरियाली को बढ़ावा देना रहा।
इस अवसर पर बुलंदशहर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. अंतुल तेवीया ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार या संस्थाओं का दायित्व नहीं, बल्कि हम सभी नागरिकों की नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और सुरक्षित पर्यावरण देना हमारा कर्तव्य है। एक वृक्ष लगाना स्वच्छ पर्यावरण की ओर एक सार्थक कदम है।
कार्यक्रम में बिल्लू पंडित , शंभूसिंह राघव, पूर्व जिला महामंत्री संजय गुर्जर जी सहित पार्टी के अनेक देवतुल्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर वृद्धाश्रम परिसर में पौधे लगाए और उनकी देखभाल का संकल्प लिया। अग्रसेन मंडल ने भविष्य में भी ऐसे पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने का निर्णय लिया।
#उत्तर_प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री #योगी_आदित्यनाथ को जन्मदिन की ढ़ेर सारी शुभकामनाएं एवं बधाइयां 💐💐💐@myogioffice @myogiadityanath pic.twitter.com/pCI9WPVLFy
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 5, 2026













