अनूपशहर में दीवार गिरने से मजदूर की मौत, प्रशासन ने शुरू की जांच

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के थाना अनूपशहर क्षेत्र में मंगलवार शाम को निर्माणाधीन चाहरदीवारी गिरने से एक मजदूर की दबकर मौत हो गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के थाना अनूपशहर क्षेत्र में मंगलवार शाम को निर्माणाधीन चाहरदीवारी गिरने से एक मजदूर की दबकर मौत हो गई। हादसा सीएनजी पंप के सामने स्थित एक प्लॉट पर हुआ।

मृतक की पहचान विक्रम सिंह पुत्र श्यामलाल निवासी थाना रजपुरा, जनपद सम्भल के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार विक्रम सिंह उक्त प्लॉट पर चाहरदीवारी निर्माण का काम कर रहा था। इसी दौरान अचानक दीवार भरभराकर गिर गई और विक्रम उसके नीचे दब गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मलबे से शव को बाहर निकाला। प्लॉट स्वामी जगतपाल सिंह को बुलाकर घटना की तस्दीक कराई गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में जांच शुरू कर दी है।

उप जिलाधिकारी अनूपशहर प्रियंका गोयल और क्षेत्रीय अधिकारी ने भी घटना का संज्ञान लिया है। प्रशासन ने हादसे के कारणों की जांच के निर्देश दिए हैं और निर्माण कार्य में सुरक्षा मानकों की अनदेखी की पड़ताल की जा रही है। मृतक के परिजनों को नियमानुसार सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

 

Voice Of News 24