बुलंदशहर: अरनिया पुलिस ने दबोचे 2 शातिर मोटर चोर, चोरी की बाइक, तार व अवैध असलहा बरामद

बुलंदशहर

बुलंदशहर, 28 मई 2026 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलंदशहर दिनेश कुमार सिंह के निर्देश पर अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अरनिया पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर, 28 मई 2026 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलंदशहर दिनेश कुमार सिंह के निर्देश पर अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अरनिया पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान अरनिया बिजली घर के पास से 2 शातिर मोटर चोरों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम

1. परमानन्द पुत्र पृथ्वी सिंह, निवासी ग्राम रिगसपुरी, थाना जवां, जनपद अलीगढ़
2. राहुल पुत्र सोन सिंह, निवासी ग्राम रिगसपुरी, थाना जवां, जनपद अलीगढ़

बरामदगी का विवरण

पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से निम्न सामान बरामद किया:
– 1 मोटर साइकिल स्प्लेंडर प्रो UP-81BK-1066 जो चोरी की घटना में प्रयुक्त की गई थी
– 500 ग्राम चोरी का तांबा व एलुमिनियम तार
– 1 स्टार्टर, चोरी करने के उपकरण, 1 अवैध असलहा

कबूली गई चोरी की घटनाएं

पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि बरामद स्टार्टर व तार उन्होंने अलग-अलग स्थानों से चोरी किए थे:
– थाना अरनिया क्षेत्रांतर्गत ग्राम क्योली खुर्द के जंगल से चोरी – मु0अ0सं 155/2026 धारा 303(2) BNS
– 24/25 मई 2026 की रात थाना छतारी क्षेत्र से तार चोरी – मु0अ0सं 198/2026 धारा 303(2) BNS
– 13 मई 2026 की रात जनपद अलीगढ़ के थाना जवां क्षेत्रांतर्गत ग्राम देहली से तार चोरी – मु0अ0सं 192/2026 धारा 303(2) BNS

आपराधिक इतिहास

दोनों अभियुक्त शातिर अपराधी हैं और उन पर पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं। इनमें धारा 303(2), 317(2), 331(4)/305 BNS तथा 3/25 आर्म्स एक्ट के मुकदमे शामिल हैं।

वैधानिक कार्रवाई

अभियुक्तों के खिलाफ थाना अरनिया में मु0अ0सं 156/2026 धारा 317(2) BNS व 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।

गिरफ्तार करने वाली टीम

इस कार्रवाई को थाना प्रभारी अरनिया सोनवीर सिंह सोलंकी के नेतृत्व में उ0नि0 अभिषेक मिश्रा, उ0नि0 सौरभ कुमार, का0 रमाकान्त व का0 हरिभान की टीम ने अंजाम दिया।

Voice Of News 24