BJP का बड़ा सांगठनिक फेरबदल: दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और त्रिपुरा में नए प्रदेश अध्यक्षों का ऐलान, देखें पूरी सूची

ब्यूरो रिपोर्ट

भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने आगामी राजनीतिक चुनौतियों और चुनावी समीकरणों को ध्यान में रखते हुए कई राज्यों के सांगठनिक ढांचे में बहुत बड़ा फेरबदल किया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने आगामी राजनीतिक चुनौतियों और चुनावी समीकरणों को ध्यान में रखते हुए कई राज्यों के सांगठनिक ढांचे में बहुत बड़ा फेरबदल किया है। पार्टी आलाकमान ने देश की राजधानी दिल्ली समेत पंजाब, हरियाणा और त्रिपुरा राज्य के लिए नए प्रदेश अध्यक्षों के नामों का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। संगठन को धार देने के लिए इस बार कई नए और कद्दावर चेहरों पर भरोसा जताया गया है।

दिल्ली: केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा को कमान

पार्टी द्वारा जारी आधिकारिक सूची के अनुसार, देश की राजधानी में संगठन को मजबूत करने के लिए पूर्वी दिल्ली से सांसद और केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा को दिल्ली प्रदेश बीजेपी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। मल्होत्रा की जमीनी पकड़ और प्रशासनिक अनुभव को देखते हुए उन्हें यह बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पंजाब: पूर्व विधायक केवल सिंह ढिल्लों संभालेंगे मोर्चा

Image

सीमावर्ती राज्य पंजाब में भारतीय जनता पार्टी का आधार मजबूत करने और संगठन का विस्तार करने के लिए पार्टी ने पूर्व विधायक केवल सिंह ढिल्लों पर बड़ा दांव खेला है। उन्हें पंजाब बीजेपी का नया अध्यक्ष बनाया गया है। ढिल्लों की क्षेत्रीय राजनीति में अच्छी पैठ मानी जाती है।

हरियाणा: अर्चना गुप्ता के रूप में महिला नेतृत्व पर भरोसा

Image

हरियाणा में पार्टी ने एक बड़ा संदेश देते हुए महिला नेतृत्व पर दांव लगाया है। पानीपत की वरिष्ठ नेत्री अर्चना गुप्ता  को हरियाणा बीजेपी की नई प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। आगामी सांगठनिक चुनौतियों को देखते हुए अर्चना गुप्ता की नियुक्ति को बेहद अहम माना जा रहा है।

त्रिपुरा: अभिषेक देबरॉय को मिली जिम्मेदारी

पूर्वोत्तर के महत्वपूर्ण राज्य त्रिपुरा में भी संगठन में बदलाव किया गया है। यहाँ पार्टी ने युवा और सक्रिय चेहरे अशषेक देबरॉय को त्रिपुरा बीजेपी के नए अध्यक्ष पद की कमान सौंपी है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.