बिजनौर

बिजनौर उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में हरिद्वार-काशीपुर हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है। शेरकोट थाना क्षेत्र के अंतर्गत जैन पेट्रोल पंप के पास एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगी लोहे की रेलिंग से जा टकराई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बिजनौर उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में हरिद्वार-काशीपुर हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है। शेरकोट थाना क्षेत्र के अंतर्गत जैन पेट्रोल पंप के पास एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगी लोहे की रेलिंग से जा टकराई। इस दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नगीना क्षेत्र के ग्राम मंझेड़ा शकरू निवासी 20 वर्षीय अनस अपने दोस्त साकिब के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर अफजलगढ़ जा रहा था। जैसे ही वे जैन पेट्रोल पंप के पास पहुंचे, तभी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर लगी लोहे की रेलिंग से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़े।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने दोनों घायलों को तुरंत धामपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद अनस को मृत घोषित कर दिया, वहीं साकिब की गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। परिजनों ने साकिब को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। पुलिस ने अनस के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।

Voice Of News 24