डुमरियागंज:महोबा की दलित छात्रा से हैवानियत पर फूटा गुस्सा: डुमरियागंज में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, राज्यपाल को भेजा ज्ञापन

डुमरियागंज (सिद्धार्थनगर)

महोबा जनपद की एक दलित छात्रा के साथ प्रयागराज में कथित तौर पर 16 दिनों तक बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म और अमानवीय अत्याचार किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महोबा जनपद की एक दलित छात्रा के साथ प्रयागराज में कथित तौर पर 16 दिनों तक बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म और अमानवीय अत्याचार किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस रूह कँपा देने वाली घटना के विरोध में सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष काजी सुहेल अहमद के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने डुमरियागंज तहसील परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। इसके बाद राज्यपाल को संबोधित एक शिकायती ज्ञापन उप जिलाधिकारी डुमरियागंज को सौंपकर दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की।

प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर हुई नारेबाजी

तहसील परिसर पहुंचे कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उत्तर प्रदेश सरकार की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करते हुए जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि राज्य में महिलाओं और विशेषकर दलित समाज की सुरक्षा को लेकर हालात बेहद चिंताजनक बने हुए हैं। अपराधी बेखौफ हैं और बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं हैं।

दोषियों को मिले फांसी, फास्ट ट्रैक कोर्ट में चले मुकदमा: काजी सुहेल

समारोह को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष काजी सुहेल अहमद ने कहा कि महोबा की यह घटना मानवता को झकझोर देने वाली है। उन्होंने प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा राज्य में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और महिलाओं के खिलाफ अपराधों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। कांग्रेस पार्टी चुप बैठने वाली नहीं है। हम पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करेंगे। हमारी मांग है कि इस मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से कराकर दोषियों को कठोरतम सजा दिलाई जाए।

सुरक्षा और आर्थिक सहायता की उठी मांग

जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अशोक गुप्ता और कोषाध्यक्ष रियाज मनिहार ने संयुक्त रूप से कहा कि इस तरह की अमानवीय घटनाएं पूरे समाज को शर्मसार करने वाली हैं। कांग्रेस नेताओं ने महामहिम राज्यपाल से मांग की है कि

पीड़िता और उसके परिवार को तत्काल प्रभाव से पुख्ता सुरक्षा मुहैया कराई जाए।

पीड़िता को समुचित उच्च स्तरीय चिकित्सा व्यवस्था और आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए।

पूरे मामले की निष्पक्ष और समयबद्ध जांच सुनिश्चित की जाए ताकि कोई भी दोषी बच न सके।

प्रदर्शन में ये पदाधिकारी रहे मौजूद

राज्यपाल को ज्ञापन सौंपने के दौरान मुख्य रूप से ब्लॉक अध्यक्ष मुकेश चौबे, आसिफ रिजवी, अकबर अली, वलीउल्लाह हाशमी, भीखू गौड़, अजीम अहमद, बजरंगी मौर्य, सईद मलिक, समीउल्लाह, हमजा और बब्बू रैनी सहित भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.