महराजगंज: बकरीद पर बिजली और सफाई व्यवस्था को लेकर AIMIM मुस्तैद, जिलाध्यक्ष सरवर खान की अगुवाई में DM को सौंपा ज्ञापन

महराजगंज

महराजगंज जनपद में आगामी पवित्र पर्व ईदुल अजहा (बकरीद) के मद्देनजर जनपद में बुनियादी व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद करने की मांग तेज हो गई है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद में आगामी पवित्र पर्व ईदुल अजहा (बकरीद) के मद्देनजर जनपद में बुनियादी व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद करने की मांग तेज हो गई है। सोमवार, 25 मई 2026 को ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) की महराजगंज इकाई ने जिलाध्यक्ष सरवर खान के नेतृत्व में जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल को एक महत्वपूर्ण ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन के माध्यम से त्योहार के दौरान जिले में बेहतर बिजली आपूर्ति और व्यापक साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराने की पुरजोर मांग की गई।

शहर से लेकर गांवों तक न हो बिजली कटौती, मस्जिदों के पास हो विशेष सफाई

सौंपे गए ज्ञापन में मुख्य रूप से मांग की गई है कि ईदुल अजहा के पावन अवसर पर जनपद के समस्त शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में बिना किसी घोषित-अघोषित कटौती के निर्बाध विद्युत आपूर्ति की जाए। इसके अतिरिक्त, पर्व के दौरान विभिन्न ईदगाहों, मस्जिदों और मुस्लिम बाहुल्य मोहल्लों में चूने के छिड़काव के साथ विशेष साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए, ताकि नमाजियों और आम जनता को किसी भी प्रकार की असुविधा या गंदगी का सामना न करना पड़े।

ज्ञापन का संज्ञान लेते हुए महराजगंज के जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने AIMIM कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया कि त्योहार की संवेदनशीलता को देखते हुए पूरे जिले में साफ-सफाई, चूना छिड़काव और बिजली की बेहतर व्यवस्था की जाएगी, जिससे आमजन को पर्व मनाने में कोई परेशानी न हो। इसके लिए संबंधित विभागों को निर्देशित किया जा रहा है।

ज्ञापन सौंपने के कार्यक्रम में पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे रुहुल्लाह खान, हाफिज अली हसन, सफी मोहम्मद, वसी अहमद, अफसर अली, सैफ अली खान, गुड्डू प्रधान, मास्टर कलीमुल्लाह, युनुस, महेंद्र पासवान, सलीमुल्लाह, दीपक भारती, मुबारक अली, मोहम्मद महताब, नूर आलम, रमजान, महबूब, माजिद, अफजल, जमाल और शैलेश सहित बड़ी संख्या में मजलिस के सक्रिय सदस्य शामिल थे।

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.