महराजगंज:राजाबारी पेट्रोल पंप पर डीजल-पेट्रोल के लिए मची त्राहि-त्राहि, 1.5 KM लंबी कतारें, भारी गहमा-गहमी

ठूठीबारी/महराजगंज

महराजगंज जनपद के भारत-नेपाल सीमावर्ती क्षेत्रों में डीजल और पेट्रोल की किल्लत थमने का नाम नहीं ले रही है।।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के भारत-नेपाल सीमावर्ती क्षेत्रों में डीजल और पेट्रोल की किल्लत थमने का नाम नहीं ले रही है। क्षेत्र के राजाबारी, ठूठीबारी, कोहरगड्डी समेत आस-पास के इलाकों में ईंधन का संकट गहरा गया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के भारत-नेपाल सीमावर्ती क्षेत्रों में डीजल और पेट्रोल की किल्लत थमने का नाम नहीं ले रही है। क्षेत्र के राजाबारी, ठूठीबारी, कोहरगड्डी समेत आस-पास के इलाकों में ईंधन का संकट गहरा गया है। स्थिति यह है कि राजाबारी स्थित पेट्रोल पंप पर सुबह से ही उपभोक्ताओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे पूरे परिसर और मुख्य मार्ग पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया है।

डेढ़ किलोमीटर लंबी लाइन, रात से ही डटे हैं लोग

पेट्रोल पंप पर तेल खत्म होने के डर से लोग रात 7 बजे से ही लाइनों में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। पंप से लेकर मुख्य सड़क तक करीब एक से डेढ़ किलोमीटर लंबी वाहनों की कतारें लग गई हैं। ट्रैक्टर, चार पहिया वाहन, बाइक के साथ-साथ लोग हाथों में प्लास्टिक के बड़े-बड़े डिब्बे और जार लेकर पहुंचे हैं। वाहनों और भीड़ के कारण सड़क पर लंबा जाम लग गया है, जिससे राहगीरों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

खेती-किसानी ठप, आम जनजीवन बेपट्री

घंटों लाइन में खड़े रहने के बावजूद बड़ी संख्या में लोगों को बिना तेल के ही वापस लौटना पड़ रहा है। डीजल न मिलने से किसानों के कृषि कार्य पूरी तरह प्रभावित हो रहे हैं।रोज कमाने-खाने वाले चालकों और नौकरीपेशा लोगों में इस अव्यवस्था को लेकर भारी नाराजगी है।

पेट्रोल पंप पर तेल लेने की होड़ में लगातार गहमा-गहमी और विवाद की स्थिति बनी हुई है। स्थानीय नागरिकों और उपभोक्ताओं ने जिला प्रशासन से इस गंभीर समस्या का संज्ञान लेने और सीमावर्ती क्षेत्रों में ईंधन की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित कराने की मांग की है, ताकि क्षेत्र में शांति और व्यवस्था बनी रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.