महराजगंज
महराजगंज जनपद के कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा के सम्मान में एक भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा के सम्मान में एक भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान कलेक्ट्रेट परिवार और जनपद के आला अधिकारियों ने नम आंखों से उन्हें विदाई दी। वक्ताओं ने जिलाधिकारी के कार्यकाल की सराहना करते हुए उन्हें एक सहज, संवेदनशील और नवाचारी प्रशासनिक अधिकारी बताया।
पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने अपने अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि जिलाधिकारी की कार्यक्षमता और ऊर्जा सबको प्रभावित करती है। उन्होंने कहा: एसपी के रूप में मेरा यह पहला जिला है। मैंने सर से हमेशा मार्गदर्शन लिया और उन्होंने हर कठिन विषय पर सहजता से सलाह दी। सबसे बड़ी खूबी यह है कि वह कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी बेहद शांत बने रहते हैं।
नवाचार और तकनीकी समावेश पर रहा जोर
मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी ने शासकीय कार्यों में तकनीक का बेहतरीन समावेश किया। जनसुनवाई से लेकर ‘फार्मर रजिस्ट्री’ तक, उनके नवाचारी प्रयोगों ने सरकारी कामकाज को प्रभावी और पारदर्शी बनाया। उन्होंने यह भी कहा कि जिलाधिकारी का व्यवहार मातहतों के प्रति हमेशा सहयोगात्मक रहा और उन्होंने कभी किसी के विरुद्ध कड़े शब्दों का प्रयोग नहीं किया।
अपर जिलाधिकारी डॉ. प्रशांत कुमार ने जिलाधिकारी के व्यक्तित्व को परिभाषित करते हुए कहा कि एक सफल प्रशासनिक अधिकारी के लिए संवेदनशीलता, ऊर्जा और एक अच्छा इंसान होना आवश्यक है, और संतोष कुमार शर्मा में ये तीनों गुण कूट-कूट कर भरे हैं।
परियोजना निदेशक रामदरश चौधरी के कुशल संचालन में आयोजित इस कार्यक्रम में जिले के समस्त जिलास्तरीय अधिकारी और कलेक्ट्रेट कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने बारी-बारी से जिलाधिकारी को पुष्पगुच्छ और स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अंत में निवर्तमान जिलाधिकारी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए अपनी सफलता का श्रेय टीम भावना को दिया।
बुलंदशहर के खुर्जा देहात थाना क्षेत् धराव चौकी के गांव धरारी में दो भाइयों में प्रॉपर्टी को लेकर एक ऐसा विवाद छिड़ा, जो भाई-भाई के रिश्तों को झकझोर देने वाला है। लंबे समय से चल रहे प्राॅपर्टी विवाद के दौरान मिथुन सोलंकी पुत्र धर्म सिंह सोलंकी ने इसलिए अपने पैर में गोली मार लिया pic.twitter.com/atPi3Jilv1
— Voice of News 24 (@VOfnews24) May 4, 2026






















