श्रीगंगानगर
राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में पुलिस ने साहस का परिचय देते हुए फिल्मी अंदाज में दो शातिर तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। ।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में पुलिस ने साहस का परिचय देते हुए फिल्मी अंदाज में दो शातिर तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। तस्करों ने पुलिस के बैरिकेड्स तोड़कर भागने का दुस्साहस किया, लेकिन पुलिस की सूझबूझ के आगे उनकी एक न चली। इस मुठभेड़ के दौरान तस्करों की कार के परखच्चे उड़ गए।
ट्रैक्टर-ट्रॉली लगाकर रोका रास्ता
श्रीगंगानगर एसपी हरिशंकर ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि समेजा थाना पुलिस को इलाके में तस्करी की गुप्त सूचना मिली थी। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सड़क पर दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को आड़ा-तिरछा खड़ा कर दिया ताकि तस्करों के पास भागने का कोई रास्ता न बचे। इसी दौरान संदिग्ध कार तेज रफ्तार में वहां पहुंची।
इतनी जबरदस्त टक्कर कि 3 फीट खिसक गई ट्रॉली
खुद को घिरा देख तस्करों ने रुकने के बजाय कार की रफ्तार बढ़ा दी और पुलिस की नाकाबंदी तोड़ने की कोशिश में सीधे ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा टकराए। टक्कर इतनी भीषण थी कि भारी-भरकम ट्रॉली अपनी जगह से 2 से 3 फीट तक खिसक गई। इस टक्कर में कार का टायर फट गया और वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को दबोच लिया।
हथियार और नशीले पदार्थ बरामद
गिरफ्तार आरोपियों की तलाशी लेने पर पुलिस के होश उड़ गए। कार के अंदर से भारी मात्रा में मादक पदार्थ और अवैध हथियार बरामद किए गए हैं। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि ये तस्कर नशा और हथियार कहां से लाए थे और इनकी सप्लाई कहां की जानी थी।
पुलिस की बहादुरी की चर्चा
जिस तरह से समेजा थाना पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉलियों का इस्तेमाल कर तस्करों को दबोचा, उसकी पूरे जिले में चर्चा हो रही है। एसपी ने पुलिस टीम की पीठ थपथपाते हुए कहा कि अपराधियों के खिलाफ इस तरह का सख्त अभियान आगे भी जारी रहेगा।
बुलंदशहर के खुर्जा देहात थाना क्षेत् धराव चौकी के गांव धरारी में दो भाइयों में प्रॉपर्टी को लेकर एक ऐसा विवाद छिड़ा, जो भाई-भाई के रिश्तों को झकझोर देने वाला है। लंबे समय से चल रहे प्राॅपर्टी विवाद के दौरान मिथुन सोलंकी पुत्र धर्म सिंह सोलंकी ने इसलिए अपने पैर में गोली मार लिया pic.twitter.com/atPi3Jilv1
— Voice of News 24 (@VOfnews24) May 4, 2026





















