स्याना पुलिस की बड़ी कामयाबी: साइबर ठगी के 27,500 रुपये महज 24 घंटे में कराए वापस, कासिफ के चेहरे पर लौटी मुस्कान

स्याना

बुलंदशहर साइबर अपराधियों के जाल में फंसे एक युवक के लिए स्याना पुलिस देवदूत बनकर सामने आई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर साइबर अपराधियों के जाल में फंसे एक युवक के लिए स्याना पुलिस देवदूत बनकर सामने आई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन में कार्य कर रही स्याना पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क ने तत्परता दिखाते हुए ऑनलाइन ठगी का शिकार हुए युवक की पूरी रकम महज 24 घंटे के भीतर वापस करा दी।

क्या था पूरा मामला?

कस्बा स्याना निवासी कासिफ सैफी के बैंक खाते से अज्ञात साइबर ठगों ने सेंधमारी कर 27,500 रुपये पार कर दिए थे। पैसे कटने का मैसेज देखते ही कासिफ के होश उड़ गए। उन्होंने बिना देरी किए भारत सरकार की साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल कर अपनी शिकायत (संख्या-3310426009024) दर्ज कराई और स्थानीय थाने में सूचना दी।

तकनीकी निगरानी से फ्रीज कराया खाता

मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक रामनारायण सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। उपनिरीक्षक ब्रजगोपाल सोलंकी, उपनिरीक्षक आनंद कुमार दुबे और कांस्टेबल विरीत सरोहा की टीम ने तकनीकी सर्विलांस का सहारा लिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उस बैंक खाते को फ्रीज करा दिया जिसमें ठगी की रकम ट्रांसफर की गई थी। कड़ी मशक्कत के बाद पूरी राशि (27,500 रुपये) पीड़ित के खाते में वापस क्रेडिट करा दी गई।

भावुक हुए पीड़ित, पुलिस का जताया आभार

अपनी मेहनत की कमाई वापस पाकर कासिफ सैफी भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि इतनी जल्दी पैसा वापस मिल जाएगा। कासिफ ने एसएसपी और स्याना पुलिस टीम की कार्यशैली की जमकर सराहना की और आभार व्यक्त किया।

SSP की जनता से अपील ,सावधान रहें, सुरक्षित रहें

एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने इस सफलता पर टीम की पीठ थपथपाई और जनता के लिए सुरक्षा एडवाइजरी जारी की

किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें।

अपना OTP, पिन या CVV किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ साझा न करें

यदि ठगी हो जाए, तो पहले ‘गोल्डन ऑवर’ शुरुआती 1-2 घंटे में तुरंत 1930 पर कॉल करें ताकि पैसा रिकवर होने की संभावना बनी रहे।

 

Voice Of News  24