सिद्धार्थनगर: मानदेय वृद्धि पर शिक्षामित्रों में जश्न; लोहिया कला भवन में गूंजा सीएम योगी का संबोधन, सांसद और विधायकों ने बांटे चेक

सिद्धार्थनगर

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षामित्रों के मानदेय में की गई ऐतिहासिक वृद्धि का उत्साह मंगलवार को सिद्धार्थनगर में भी देखने को मिला। जिला मुख्यालय स्थित लोहिया कला भवन में भव्य ‘शिक्षामित्र सम्मान एवं मानदेय वृद्धि समारोह’ का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षामित्रों के मानदेय में की गई ऐतिहासिक वृद्धि का उत्साह मंगलवार को सिद्धार्थनगर में भी देखने को मिला। जिला मुख्यालय स्थित लोहिया कला भवन में भव्य ‘शिक्षामित्र सम्मान एवं मानदेय वृद्धि समारोह’ का आयोजन किया गया। इस दौरान गोरखपुर में आयोजित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का सजीव प्रसारणकिया गया, जिसे देख पूरा हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

दिग्गज जनप्रतिनिधियों ने बढ़ाई गरिमा

कार्यक्रम में डुमरियागंज सांसद जगदंबिका पाल, बांसी विधायक एवं पूर्व मंत्री जय प्रताप सिंह, सदर विधायक श्याम धनी राही और शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा ने मुख्य रूप से शिरकत की। मुख्यमंत्री के संबोधन को सुनने के लिए जिले भर से सैकड़ों की संख्या में शिक्षामित्र पहुंचे। इस मौके पर अतिथियों द्वारा 10 शिक्षामित्रों को सांकेतिक रूप से बढ़े हुए मानदेय का चेक वितरित कर उन्हें सम्मानित किया गया।

शिक्षामित्रों के बिना अधूरी है बुनियादी शिक्षा ,सांसद जगदंबिका पाल

मीडिया से बात करते हुए सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि प्रदेश के करीब 1.43 लाख शिक्षामित्रों के लिए आज का दिन ऐतिहासिक है। उन्होंने कहा शिक्षा के क्षेत्र में शिक्षामित्रों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई ग्रामीण क्षेत्रों में स्कूल पूरी तरह से इन्हीं के भरोसे चल रहे हैं। उनकी मेहनत और समर्पण को देखते हुए मुख्यमंत्री ने मानदेय बढ़ाने का जो निर्णय लिया है, वह सराहनीय है।

विपक्ष पर निशाना और भविष्य का भरोसा

विधायक जय प्रताप सिंह ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों ने शिक्षामित्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया और मामला कोर्ट तक पहुंचा, जिससे उनकी नियुक्ति पर संकट आ गया था। लेकिन भाजपा सरकार ने बीच का रास्ता निकालकर न केवल उनकी सेवाएं सुरक्षित रखीं, बल्कि अब उन्हें सम्मानजनक मानदेय भी दिया है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भविष्य में सरकार उन्हें और भी सुविधाएं मुहैया कराएगी।

 

Voice Of News  24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.