मुख्यमंत्री योगी का शिक्षामित्रों को बड़ा तोहफा: मानदेय 10 हजार से बढ़ाकर किया 18 हजार, 5 लाख की स्वास्थ्य सुविधा और बीमा का भी ऐलान

गोरखपुर

गोरखपुर जनपद में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश के 1.43 लाख शिक्षामित्रों के जीवन में खुशहाली का नया सवेरा लाते हुए उनके मानदेय में भारी बढ़ोतरी की घोषणा की है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

गोरखपुर जनपद में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश के 1.43 लाख शिक्षामित्रों के जीवन में खुशहाली का नया सवेरा लाते हुए उनके मानदेय में भारी बढ़ोतरी की घोषणा की है। योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में आयोजित ‘शिक्षामित्र सम्मान समारोह’ के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रतीक स्वरूप शिक्षामित्रों को 18,000 रुपये का बढ़ा हुआ मानदेय प्रदान किया। यह वृद्धि अप्रैल 2026 से ही प्रभावी मानी जाएगी।

 

संवाद से ही निकलेगा समाधान

समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र में संवाद ही सबसे बड़ा हथियार है। उन्होंने शिक्षामित्रों से अपील की कि वे हमेशा सकारात्मक सोच रखें, क्योंकि सकारात्मकता ही बेहतर परिणाम लाती है। उन्होंने पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा पूर्ववर्ती सरकारों की नीतिगत त्रुटियों के कारण शिक्षामित्रों के सामने जीवन का संकट खड़ा हो गया था। हमारी सरकार ने 2017 में आते ही मानदेय को 3,500 से बढ़ाकर 10,000 किया था और अब इसे 18,000 रुपये कर दिया गया है।

 

स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा का सुरक्षा कवच

मानदेय वृद्धि के साथ-साथ मुख्यमंत्री ने शिक्षामित्रों के लिए दो अन्य बड़ी घोषणाएं भी कीं:

कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा: अब शिक्षामित्रों को 5 लाख रुपये तक की मुफ्त कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा का लाभ मिलेगा।

बीमा कवर: बेसिक शिक्षा परिषद को निर्देश दिए गए हैं कि शिक्षामित्रों को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़ा जाए, ताकि किसी दुर्घटना की स्थिति में उन्हें 5 से 10 लाख रुपये तक का बीमा कवर मिल सके।

 

ड्रॉपआउट दर शून्य करने का आह्वान

मुख्यमंत्री ने शिक्षामित्रों से एक शिक्षक की भूमिका को पूरी निष्ठा से निभाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि शिक्षामित्र स्कूलों में ‘ड्रॉपआउट’ दर को शून्य पर लाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने जोर देकर कहा कि एक शिक्षित समाज ही सशक्त राष्ट्र की नींव रखता है और इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए शिक्षामित्रों का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है।इस अवसर पर बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह ने भी विभाग की उपलब्धियों और शिक्षामित्रों के प्रति सरकार की संवेदनशीलता पर अपने विचार रखे।

Voice Of News  24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.