अनूपशहर: डी.पी.बी.एस. महाविद्यालय में करियर मार्गदर्शन पर विशेष व्याख्यान; डिग्री के साथ कौशल भी है जरूरी ,प्रो. जी.के. सिंह

अनूपशहर

बुलंदशहर जनपद के डी.पी.बी.एस. महाविद्यालय के वाणिज्य संकाय द्वारा मंगलवार को विद्यार्थियों के कौशल विकास और करियर मार्गदर्शन हेतु दो विशेष अतिथि व्याख्यानों का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के डी.पी.बी.एस. महाविद्यालय के वाणिज्य संकाय द्वारा मंगलवार को विद्यार्थियों के कौशल विकास और करियर मार्गदर्शन हेतु दो विशेष अतिथि व्याख्यानों का आयोजन किया गया। प्राचार्य प्रो. जी.के. सिंह के कुशल निर्देशन और आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (IQAC) के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं को आधुनिक व्यावसायिक जगत की चुनौतियों के लिए तैयार करना रहा।

केवल डिग्री पर्याप्त नहीं, कौशल है अनिवार्य: डॉ. विशाल

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ. विशाल कुमार ने “आधुनिक युग में कौशल और अवसर” विषय पर छात्रों को विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि वर्तमान प्रतिस्पर्धा के दौर में केवल शैक्षणिक उपाधि (डिग्री) प्राप्त करना रोजगार की गारंटी नहीं है। उन्होंने विद्यार्थियों को डिजिटल कौशल (Digital Skills), संवाद कला और व्यक्तित्व विकास पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि छात्र खुद को उद्योग जगत की मांग के अनुसार ढालें ताकि वे वैश्विक मंच पर खुद को साबित कर सकें।

प्राचार्य ने बढ़ाया छात्रों का उत्साह

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. जी.के. सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि संस्थान का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि उन्हें व्यावहारिक रूप से भी दक्ष बनाना है। उन्होंने भविष्य में भी इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रमों और कार्यशालाओं के निरंतर आयोजन का आश्वासन दिया।

सम्मान और सहभागिता

व्याख्यान के समापन पर महाविद्यालय परिवार द्वारा मुख्य वक्ता डॉ. विशाल कुमार को स्मृति चिन्ह और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वाणिज्य संकाय के समस्त प्राध्यापकगण और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। विद्यार्थियों ने करियर से जुड़े अपने प्रश्नों के माध्यम से वक्ताओं से संवाद किया और अपनी जिज्ञासाओं का समाधान पाया।

 

 

Voice Of News  24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.