सिकंदराबाद: पश्चिम बंगाल में भाजपा की ‘प्रचंड जीत’ का जश्न; विधायक लक्ष्मीराज सिंह के कार्यालय पर गूंजे जयकारे, कार्यकर्ताओं ने की आतिशबाजी

सिकंदराबाद

बुलंदशहर जनपद में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक सफलता का असर उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में भी जोरदार तरीके से देखा जा रहा है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक सफलता का असर उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में भी जोरदार तरीके से देखा जा रहा है। मंगलवार को सिकंदराबाद विधानसभा क्षेत्र के विधायक लक्ष्मीराज सिंह के कैंप कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ विजयोत्सव मनाया।

कैंप कार्यालय पर गूंजा ‘जय श्रीराम’ का उद्घोष

बंगाल में भाजपा को पहली बार पूर्ण बहुमत मिलने की खबर आते ही सिकंदराबाद में कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ पड़ा। विधायक कैंप कार्यालय पर उत्सव जैसा माहौल रहा। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर और मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी। इस दौरान “जय श्रीराम” और “भारत माता की जय” के नारों से पूरा परिसर गुंजायमान हो उठा।

विकासवाद ने तुष्टिकरण को हराया विधायक लक्ष्मीराज सिंह

इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह जीत भारतीय राजनीति में एक नए युग का सूत्रपात है। उन्होंने कहा पश्चिम बंगाल की यह ऐतिहासिक विजय जनता के अटूट विश्वास और हमारे देवतुल्य कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम का सुखद परिणाम है। बंगाल की जनता ने परिवारवाद, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण की राजनीति को जड़ से उखाड़ फेंकते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकासवाद पर मुहर लगाई है।

विधायक ने स्वयं कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों का मुंह मीठा कराया और इस बड़ी जीत के लिए बंगाल की जनता का आभार प्रकट किया।

भारी संख्या में उमड़े कार्यकर्ता

जश्न के इस कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, मंडल अध्यक्ष, बूथ स्तर के कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। शाम तक कैंप कार्यालय पर आतिशबाजी और मिठाइयां बांटने का सिलसिला जारी रहा, जिससे पूरा क्षेत्र भगवामय नजर आया।

Voice Of News  24

 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.