महराजगंज: ठूठीबारी में लग्जरी कार से शराब तस्करी का भंडाफोड़, हरियाणा से बिहार जा रही 149 बोतल विदेशी शराब बरामद, 3 गिरफ्तार

महराजगंज

उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती जनपद महराजगंज में आबकारी विभाग और एसएसबी की संयुक्त टीम ने मंगलवार को शराब तस्करों के विरुद्ध एक बड़ी सफलता हासिल की है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती जनपद महराजगंज के ठूठीबारी में आबकारी विभाग और एसएसबी की संयुक्त टीम ने मंगलवार को शराब तस्करों के विरुद्ध एक बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने एक लग्जरी विटारा ब्रेज़ा कार की तलाशी लेकर उसमें बनाए गए गुप्त चैम्बर से 149 बोतल महंगी विदेशी शराब बरामद की है। मामले में बिहार के रहने वाले तीन तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

कार की सीट के नीचे बना था सीक्रेट चैम्बर

जानकारी के अनुसार, आबकारी निरीक्षक वैभव कुमार यादव को सूचना मिली कि दिल्ली नंबर की एक सफेद रंग की विटारा ब्रेज़ा कार (DL8CY8503) में हरियाणा से शराब की खेप बिहार ले जाई जा रही है। सूचना मिलते ही आबकारी टीम ने एसएसबी बरगदवा के निरीक्षक सुभाष चंद्र व उनकी टीम के साथ मिलकर राजबारी के पास घेराबंदी की।

संदिग्ध कार को रोककर जब तलाशी ली गई, तो पहले कुछ नहीं मिला। लेकिन सघन जांच में पता चला कि कार की सीट के नीचे एक विशेष चैम्बर बनाया गया था। जब उसे खोला गया, तो उसमें भारी मात्रा में अलग-अलग ब्रांड की विदेशी शराब बरामद हुई।

हरियाणा से बिहार तक फैला था नेटवर्क

पकड़े गए आरोपियों की पहचान धीरेंद्र सिंह, सुधीर कुमार और उमेश कुमार सिंह (सभी निवासी सीतामढ़ी, बिहार) के रूप में हुई है। पूछताछ में तस्करों ने कबूल किया कि उन्होंने यह शराब हरियाणा के बल्लभगढ़ से खरीदी थी और इसे तस्करी कर ऊंचे दामों पर बेचने के लिए बिहार ले जा रहे थे।

जेल भेजे गए तीनों आरोपी

आबकारी विभाग ने शराब और वाहन को जब्त करते हुए तीनों अभियुक्तों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60/63 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। न्यायालय के आदेश पर तीनों को 16 मई तक की रिमांड पर लेकर जिला जेल भेज दिया गया है। विभाग अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य तस्करों की कुंडली खंगालने में जुटा है।

 

Voice Of News  24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.