नागपुर
नागपुर जिले के भिवापुर तहसील अंतर्गत धामणगांव में शनिवार शाम एक भीषण आग की घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

नागपुर जिले के भिवापुर तहसील अंतर्गत धामणगांव में शनिवार शाम एक भीषण आग की घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया। तेज हवाओं और आंधी के कारण जंगल में लगी आग तेजी से फैलते हुए गांव तक पहुंच गई और देखते ही देखते कई घर इसकी चपेट में आ गए।
इस घटना में सैकड़ों घरों को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है, जिससे स्थानीय लोगों में भय और अफरा-तफरी का माहौल है। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिशें लगातार जारी हैं। हालांकि, आग की तीव्रता और तेज हवाओं के कारण राहत कार्य में काफी मुश्किलें आ रही हैं। यह घटना नागपुर से करीब 60 किलोमीटर दूर की बताई जा रही है और फिलहाल किसी जनहानि की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन स्थिति बेहद गंभीर बनी हुई है।
सिद्धार्थनगर में बड़े हादसे के बाद सहम उठा कलेजा,सदर थाना क्षेत्र में बेलहिया चौराहे पर टूटा पानी के टंकी का सीढ़ी,रील के चक्कर में चढ़े थे युवा, एक युवक की इलाज के दौरान दर्दनाक मौत, पल-पल की अपडेट के लिए मौके से देखिए संवाददाता ज़फ़र सिद्दीकी की ग्राउंड रिपोर्ट pic.twitter.com/ZkBBKS5dbV
— Voice of News 24 (@VOfnews24) May 2, 2026





















