जकार्ता (इंडोनेशिया)
इंडोनेशिया से बड़ी खबर सामने आई है, जहां ट्रेन हादसे में आधा दर्जन से अधिक लोगों के मौत की जानकारी निकल कर सामने आ रही है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में देर रात एक बड़ा रेल हादसा हुआ, हादसा इतना जबरदस्त था कि आधा दर्जन से अधिक लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

बताया जा रहा है कि दो ट्रेनों की आपस में भिड़ंत हो गई और भीषण हादसे में करीब 7 लोगों की मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, एक ट्रेन दूसरी ट्रेन से टकरा गई। इस भीषण दुर्घटना में कम से कम 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।

लोगों को बचाने के लिए राहत एवं बचाव कार्य जारी है। ट्रेन के अंदर बारीकी से जांच पड़ताल किया जा रहा है। इस भीषण सड़क हादसे ने रोंगटे खड़े कर दिए है।
Voice Of News 24






















