बलिया
बलिया जनपद के बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम छोड़हर में करीब एक महीने पहले हुए खूनी संघर्ष में घायल वृद्ध की मौत के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए हत्या की धारा (103(1) BNS) बढ़ा दी है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जनपद के बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम छोड़हर में करीब एक महीने पहले हुए खूनी संघर्ष में घायल वृद्ध की मौत के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए हत्या की धारा (103(1) BNS) बढ़ा दी है। इसी क्रम में पुलिस ने बुधवार को एक और नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
क्या था पूरा मामला?
घटना बीते 27 मार्च 2026 की है, जब ग्राम छोड़हर में पड़ोसियों ने पुरानी रंजिश को लेकर एक राय होकर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से एक परिवार पर हमला कर दिया था। इस हमले में विश्वनाथ बिन्द (85 वर्ष) और परिवार के अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पुलिस ने मामले में पहले ही एक आरोपी नन्द जी बिन्द को जेल भेज दिया था।
इलाज के दौरान वृद्ध की मौत, केस में जुड़ी धारा 103(1)
घायल विश्वनाथ बिन्द का अस्पताल में इलाज चल रहा था, लेकिन लंबी जद्दोजहद के बाद 18 अप्रैल को उन्होंने दम तोड़ दिया। वृद्ध की मृत्यु के बाद पुलिस ने दर्ज मुकदमे में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) यानी हत्या की धारा की बढ़ोतरी कर दी।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस की स्ट्राइक
पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) दिनेश कुमार शुक्ला के पर्यवेक्षण में वांछित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत, थानाध्यक्ष वंश बहादुर सिंह की टीम सक्रिय थी। बुधवार दोपहर करीब 1:25 बजे, उपनिरीक्षक संदीप कुमार ने मुखबिर की सटीक सूचना पर टकरसन रोड के किनारे से अभियुक्त रवि बिन्द (30 वर्ष) पुत्र गुलाब बिन्द को धर दबोचा।
विधिक कार्यवाही और टीम
गिरफ्तार अभियुक्त रवि बिन्द के विरुद्ध हत्या समेत बीएनएस की विभिन्न गंभीर धाराओं (103(1)/109/351(3)/117(2)/3(5)) के तहत विधिक कार्यवाही पूरी कर उसे न्यायालय भेज दिया गया है। इस गिरफ्तारी में उपनिरीक्षक संदीप कुमार और उनकी हमराह टीम की मुख्य भूमिका रही।
UP में 17 विशेष सचिव के तबादले pic.twitter.com/qInmTcJXqf
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 21, 2026






















