देहरादून: चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर आज उत्तराखंड के 7 जिलों में होगी महा-मॉकड्रिल

देहरादून

देहरादून आगामी चारधाम यात्रा को सुव्यवस्थित और सुरक्षित बनाने के लिए उत्तराखंड शासन आज प्रदेश के सात महत्वपूर्ण जिलों में एक साथ बड़ी मॉकड्रिल आयोजित करने जा रहा है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

देहरादून आगामी चारधाम यात्रा को सुव्यवस्थित और सुरक्षित बनाने के लिए उत्तराखंड शासन आज प्रदेश के सात महत्वपूर्ण जिलों में एक साथ बड़ी मॉकड्रिल आयोजित करने जा रहा है। इस अभ्यास का मुख्य उद्देश्य यात्रा मार्ग पर किसी भी आपात स्थिति या आपदा से निपटने के लिए बचाव टीमों की तैयारियों को परखना है।

इस विशेष अभियान में SDRF, NDRF, जिला प्रशासन, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीमें संयुक्त रूप से शामिल रहेंगी। यह मॉकड्रिल मुख्य रूप से चारधाम के मुख्य मार्गों पर स्थित जिलों उत्तरकाशी, चमोली, और रुद्रप्रयाग के साथ-साथ टिहरी, पौड़ी, देहरादून और हरिद्वार में संचालित की जाएगी।

मॉकड्रिल के दौरान भूस्खलन, सड़क दुर्घटना और स्वास्थ्य आपातकाल जैसी स्थितियों का कृत्रिम परिदृश्य तैयार किया जाएगा ताकि रिस्पॉन्स टाइम को सुधारा जा सके। प्रशासन का प्रयास है कि यात्रा शुरू होने से पहले सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद हों, जिससे देश-दुनिया से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी विषम परिस्थिति में त्वरित सहायता मिल सके।

 

 

Voice Of News 24