हापुड़: स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही से बढ़ा संक्रमण का खतरा, जिला अस्पताल परिसर में लगा गंदगी का अंबार

हापुड़

हापुड़ जनपद के सरकारी स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्थाएं इन दिनों पूरी तरह ‘राम भरोसे’ नजर आ रही हैं।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

हापुड़ जनपद के सरकारी स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्थाएं इन दिनों पूरी तरह ‘राम भरोसे’ नजर आ रही हैं। हापुड़ के दस्तोई रोड स्थित जिला अस्पताल परिसर से लापरवाही की डराने वाली तस्वीरें सामने आई हैं, जहां चारों ओर गंदगी का साम्राज्य फैला हुआ है। अस्पताल प्रशासन की अनदेखी के चलते मरीजों और तीमारदारों के स्वास्थ्य पर गंभीर संकट मंडरा रहा है।

अस्पताल परिसर के पिछले हिस्से को कूड़ाघर बना दिया गया है। यहाँ मेडिकल वेस्ट के निस्तारण के नियमों को ताक पर रखकर इस्तेमाल की गई सिरिंज, ग्लूकोज की बोतलें और अन्य दूषित सामान खुले में फेंक दिया गया है। खुले में पड़े इस मेडिकल वेस्ट से अस्पताल में संक्रमण (Infection) फैलने का खतरा अत्यधिक बढ़ गया है। स्थानीय लोगों और मरीजों का कहना है कि सफाई व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है, जिससे बीमारी ठीक होने के बजाय और बढ़ने का डर बना रहता है। अब देखना यह है कि प्रशासन इस घोर लापरवाही पर क्या संज्ञान लेता है।

 

Voice Of News 24