सहारनपुर: युवकों का सिर मुंडवाकर अपमानजनक वीडियो वायरल करने वाले प्रधान पति समेत 5 पर केस दर्ज, 2 गिरफ्तार

सहारनपुर

सहारनपु जनपद में कानून व्यवस्था को ताक पर रखकर तालिबानी सजा देने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सहारनपु जनपद में कानून व्यवस्था को ताक पर रखकर तालिबानी सजा देने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां कुछ युवकों का जबरन सिर मुंडवाकर उनका अपमानजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम प्रधान पति समेत पांच लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने मुख्य आरोपियों की घेराबंदी शुरू कर दी है। अब तक पुलिस ने इस मामले से जुड़े दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि प्रधान पति सहित अन्य आरोपी फिलहाल फरार बताए जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर बेइज्जत करने की इस घटना से इलाके में आक्रोश व्याप्त है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि किसी को भी कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.