दिल्ली
नई दिल्ली केंद्र सरकार द्वारा महिला आरक्षण कानून नारी शक्ति वंदन अधिनियम)में संशोधन के प्रस्ताव और लोकसभा सीटों के परिसीमन की योजना के बीच, कांग्रेस ने आज अपनी सर्वोच्च नीति-निर्धारक इकाई, कांग्रेस कार्य समिति की महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

नई दिल्ली केंद्र सरकार द्वारा महिला आरक्षण कानून (नारी शक्ति वंदन अधिनियम) में संशोधन के प्रस्ताव और लोकसभा सीटों के परिसीमन की योजना के बीच, कांग्रेस ने आज अपनी सर्वोच्च नीति-निर्धारक इकाई, कांग्रेस कार्य समिति की महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है। यह बैठक आज दोपहर 3 बजे पार्टी मुख्यालय, इंदिरा भवन में आयोजित की जाएगी।
इस बैठक का मुख्य एजेंडा केंद्र सरकार द्वारा महिला आरक्षण को साल 2029 के चुनावों से पहले लागू करने के लिए प्रस्तावित संशोधनों पर चर्चा करना है। सरकार की योजना 2011 की जनगणना के आधार पर परिसीमन कर लोकसभा सीटों की संख्या 543 से बढ़ाकर 816 करने की है, जिसमें से 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी।
कांग्रेस नेतृत्व इस बैठक में सरकार के इस कदम के संवैधानिक और राजनीतिक प्रभावों पर विचार-विमर्श करेगा। पार्टी ने पहले ही इसे चुनावी लाभ के लिए उठाया गया कदम बताया है। इसके अलावा, बैठक में पश्चिम एशिया के मौजूदा हालात और आगामी विशेष संसदीय सत्र (16 अप्रैल से शुरू) को लेकर भी रणनीति तैयार की जाएगी। बैठक में मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और सोनिया गांधी सहित पार्टी के कई वरिष्ठ दिग्गज शामिल होंगे।
बुलंदशहर: दानपुर में कुदरत का कहर, बारिश और ओलावृष्टि से गेहूं की फसल बर्बाद, दाने-दाने को मोहताज किसान https://t.co/EYqzW8XBr2
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 9, 2026













