पनियरा: भाकियू ने नगर पंचायत में भ्रष्टाचार और जनसमस्याओं को लेकर खोला मोर्चा, ईओ को सौंपा 5 सूत्रीय ज्ञापन

पनियरा

महराजगंज जनपद के भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) ने पनियरा नगर पंचायत में व्याप्त भ्रष्टाचार, किसानों, मजदूरों और आम जनता की समस्याओं को लेकर गुरुवार को एक महत्वपूर्ण बैठक की।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) ने पनियरा नगर पंचायत में व्याप्त भ्रष्टाचार, किसानों, मजदूरों और आम जनता की समस्याओं को लेकर गुरुवार को एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक के बाद यूनियन के कार्यकर्ताओं ने अधिशासी अधिकारी (ईओ) को पांच सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की।

ज्ञापन के माध्यम से यूनियन ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि नगर पंचायत में ठेकेदारी व्यवस्था के नाम पर गरीबों का शोषण हो रहा है। ठेकेदारों के सहकर्मी निर्धन लोगों से मकान शुल्क, जल सुविधा और साफ-सफाई के नाम पर अवैध रूप से धनउगाही कर रहे हैं। यूनियन ने इस व्यवस्था को तत्काल समाप्त कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।

यूनियन ने बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए कहा कि जनता पर स्मार्ट मीटर लगाने का दबाव बनाना बंद किया जाए और अघोषित बिजली कटौती पर रोक लगाई जाए।

ज्ञापन में वार्ड संख्या 13 (रानी लक्ष्मीबाई नगर) में लंबे समय से अधूरे पड़े इंटरलॉकिंग और खड़ंजा निर्माण कार्य को जल्द पूरा कराने की मांग की गई। साथ ही, पात्र परिवारों के राशन कार्ड से नाम कटने की समस्या उठाते हुए नए कार्ड जारी करने और जरूरतमंदों के नाम जोड़ने पर जोर दिया गया।

भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष राम अशीष के नेतृत्व में सौंपे गए इस ज्ञापन के दौरान मुरली प्रसाद, धरिया राजेंद्र सिंह और पृथ्वीराज सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मामले को गंभीरता से लेते हुए अधिशासी अधिकारी अवनीश कुमार यादव ने बताया कि ज्ञापन प्राप्त हो गया है और सभी बिंदुओं की जांच कराकर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

 

Voice Of News 24 

 

 

 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.