अनूपशहर: डीपीबीएस कॉलेज में मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना का आगाज, अब UPSC की कोचिंग होगी बिल्कुल मुफ्त

अनूपशहर

बुलंदशहर जनपद के मेधावी और उत्साही युवाओं के लिए गुरुवार को दिन एक नई उम्मीद लेकर आया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के मेधावी और उत्साही युवाओं के लिए गुरुवार को दिन एक नई उम्मीद लेकर आया। अनूपशहर स्थित डीपीबीएस कॉलेज में समाज कल्याण विभाग, बुलंदशहर के तत्वावधान में ‘मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना’ के अंतर्गत यूपीएससी एवं यूपीपीएससी की निशुल्क कोचिंग का भव्य शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला समाज कल्याण अधिकारी रंजना सिंह ने दीप प्रज्वलित कर सत्र का उद्घाटन किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन मेधावी विद्यार्थियों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। अब संसाधनों की कमी किसी भी छात्र के आईएएस  या पीसीएस बनने के सपने में बाधा नहीं बनेगी। उन्होंने छात्रों से इस अवसर का पूरा लाभ उठाकर अपने उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करने की अपील की।

कार्यक्रम के दौरान अभय गर्ग ने विशेष रूप से क्षेत्र के विधायक श्री संजय शर्मा के प्रयासों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि विधायक जी के अथक प्रयासों और सहयोग के कारण ही अनूपशहर क्षेत्र के विद्यार्थियों को घर के पास यह महत्वपूर्ण सुविधा प्राप्त हो रही है।

प्राचार्य प्रोफेसर जी. के. सिंह ने कोचिंग की विशिष्टताओं पर प्रकाश डालते हुए बताया कि छात्रों को पढ़ाई के लिए उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण दिया जाएगा, जिसमें शामिल हैं वातानुकूलित  कक्षाएं,हाई-स्पीड इंटरनेट की सुविधा,यूपीएससी से संबंधित प्रतिष्ठित पत्रिकाएं और अध्ययन सामग्री,विशेषज्ञों द्वारा मार्गदर्शन

कोचिंग के शुभारंभ को लेकर महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं, विशेषकर छात्राओं में भारी खुशी और उत्साह देखा गया। विद्यार्थियों का कहना है कि यह पहल उनके करियर के लिए अत्यंत उपयोगी और प्रेरणादायक साबित होगी।

कार्यक्रम का प्रभावशाली संचालन प्रोफेसर सीमांत कुमार दुबे ने किया, जबकि कार्यक्रम समन्वयक डॉ. यजवेंद्र कुमार ने पूरी व्यवस्था को सुव्यवस्थित रूप दिया। इस अवसर पर मनवीर सिंह, मुनेश शर्मा (मंडल अध्यक्ष), विनीत बंसल सहित महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक और भारी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। अंत में प्रोफेसर चंद्रावती ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

 

 

Voice Of News 24 

 

 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.